- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
भार्गवी चिरमुले बोलीं, “मैं साई बाबा को राखी बांधती थी और “मेरे साई’ में रोल मिलना मुझे उनसे मिला अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ्ट है’
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो, “मेरे साई: श्रद्धा और सबुरी’ ने अपने प्रसारण के पहले दिन से ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है और धार्मिक रूप से इसका अनुसरण भी किया गया है। शो के आगामी एपिसोड में उन संघर्षों पर प्रकाश डाला जाएगा जो जिनका सामना एक महिला को अपने जीवन में करना पड़ता है और साईं बाबा उन्हें कुछ भी नहीं होने देते।
जानी मानी मराठी एक्ट्रेस भार्गवी चिरमुले इसमें साई की बहन, चंद्रा बोरकर के रोल में नजर आएंगी जिनका पति परिवार को त्याग देता है क्योंकि वह ज्ञान प्राप्त करना चाहता था और इसलिए वह अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों को अपने तरीके से एक बाधा मानता है।
भार्गवी ने शो का हिस्सा बनने पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, “चंद्रा बोरकर की कहानी एक वास्तविक कहानी है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे साईं की बहन की भूमिका निभाने का मौका मिला। क्योंकि मैं साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त हूं और उन्हें राखी बांधती हूं। मुझे लगता है कि यही एकमात्र कारण है कि मुझे उनकी बहन की भूमिका मिली और मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है।’
वह आगे कहती हैं, “मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं क्योंकि यह मुझे एक ऐसे शो में खुद को देखने का आनंद देता है जो ज्ञान और सकारात्मकता को पार करता है और जिसकी मैं बहुत सराहना करती हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए दशमी प्रोडक्शन और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
शो का आगामी ट्रैक एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी दिखाई जाएगी जहां साईं बाबा हस्तक्षेप करके न केवल अपनी बहन की कठिनाइयों को समाप्त करते हैं बल्कि उसे वह सम्मान पाने में भी मदद करते हैं जो उसका हक है। इसके साथ ही वे चंद्रा के पति को एहसास दिलाते हैं कि वह केवल अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के माध्यम से ही आत्मज्ञान प्राप्त कर सकता है।
देखिए चंद्रा बोरकर की कहानी “मेरे साई’ में, सोमवार से शुक्रवार रात 7 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर


