- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टी वी एस श्रीचक्र यूरोग्रिप ब्रैंड के अधीन एक विशिष्ट उत्पाद सीमा के साथ यूरोप की टू-व्हीलर टायर मार्किट में प्रवेश करता है
चेन्नई, मई 2021: टी वी एस श्रीचक्र लिमिटेड, जो कि भारत के 2 & 3 व्हीलर और आफ हाई-वे टायरों के मुख्य निर्माता में से एक हैं, ने आज यूरोपियन चालकों की ज़रूरतों को पूर्ण करने के लिए यूरोग्रिप के टू-व्हीलर टायरों की नई सीमा के साथ यूरोपियन मार्किट में प्रवेश किया। लॉन्च होने वाला पहला उत्पाद “यूरोग्रिप बी कनेक्ट” स्कूटर टायर हैं जो कि आने वाले महीनों में 40 अलग अलग आकारों के संयोजन में मौजूद होंगे। यह मिलान, इटली में टी वी एस श्री चक्र डिज़ाइन और विकास केंद्र के स्थापन के बाद लॉन्च होने वाले पहले टायरों की श्रृंखला है।
आन्ड्रिया बिआंची मिलेला, टी वी एस श्री चक्र के इटालियन केंद्र की मार्किटिंग मैनेजर ने कहा, “हमने यूरोपियन चालकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, यूरोपियन सड़कों और स्थितियों के अनुकूल नई और लाजवाब टायरों की श्रृंखला का निर्माण किया है। मुझे पूर्ण विशवास है कि मिलान, इटली में हमारे उत्पाद डिज़ाइन और विकास समूह की तकनीकी विशेषज्ञता और साथ में भारत में समूह का अनुभव मिल के यूरोग्रिप बी कनेक्टर स्कूटर टायर श्रृंखला को यूरोप और बाकी की दुनिया में स्कूटर चालकों के लिए महत्त्वपूर्ण बनाएंगे”।
यूरोग्रिप बी कनेक्ट श्रृंखला का अद्भुत डिज़ाइन, किसी भी सतह पर गतिशील प्रदर्शन, विशिष्ट ढांचा और पंक्चर प्रतिरोधक तकनीक व्यापक नियंत्रण, चालन सुविधा और उच्चतम माइलेज प्रदान करते हैं। उत्पाद की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, सिल्वियो मोन्टानारी, आर&डी इटालियन केंद्र के निदेशक ने कहा, “यूरोग्रिप बी कनेक्ट कठिन परिश्रम से की गई खोज और विकास प्रक्रिया का नतीजा है जिसमें टायर के सभी भाग शामिल हैं: निर्माण, ट्रेड ढांचा, कम्पाउंड और प्रोफ़ाइल। प्रत्येक प्रोटोटाइप जटिल जांच प्रक्रिया, दोनों आंतरिक और बाहरी यूरोपियन रेस ट्रैक और सड़कों के साथ संबंधित है, और हर निर्मित टायर मार्किट में जाने से पहले मुख्य गुणवत्ता नियंत्रण से गुज़रता है। हम उच्चतम आउटपुट को सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं छोड़ते हैं और हम नतीजे से काफी खुश हैं।”
“बीज़ को बहुत मेहनती, गतिशील और प्रदूषण के विरुद्ध संरक्षक के रूप में जाना जाता है – जो कि स्कूटर चालकों का अच्छा प्रतिनिधत्व है जो निरंतर रूप से गतिशील रहते हैं, लोगों, स्थानों और क्रियाओं से जुड़ते हैं। ऐसे ही “बी कनेक्ट” नाम अस्तित्व में आया है”, आनड्रिया ने कहा।
बी कनेक्ट यूरोपियन और अंतर्राष्ट्रीय मार्किट के लिए कई उत्पाद लॉन्चों में से पहला है, इसके बाद वर्तमान वित्तीय वर्ष में और आने वाले हैं। गैर-सड़क उद्देश्यों के लिए घुंडीदार उत्पाद और मध्यम और बड़े विस्थापन मोटरसाइकलों के लिए सड़क का टायर, दोनों रेडियल और क्रास प्लाई निर्माण में अगले कुछ महीनों में लॉन्च के लिए तैयार हैं।
घोषणा के बारे में बोलते हुए, श्री पी माधवन – सेल्ज़ और मार्किटिंग ने कहा, “प्रतिष्ठित यूरोपियन टायर मार्किट में हमारा प्रवेश टू-व्हीलर श्रेणी में हमारे तीन दशकों के अनुभव और विशेषज्ञता का प्रमाण है और एक मज़बूत वैश्विक ब्रैंड के रूप में यूरोग्रिप के निर्माण का कदम है। हमारा ध्यान उच्च गुणवत्ता के टायर देने और मज़बूत व्यापारिक ढाँचे के विकास पर केंद्रित है जो यूरोपियन मार्किट में हमारे भागीदारों और ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करता है। यूरोप में जारी किये गए नए उत्पाद भारत प्रतिस्थापन बाजार में भी लॉन्च होंगे और साथ ही उन देशों में भी जहाँ टी वी एस श्रीचक्र ने वितरण नेटवर्क स्थापित किया है।


