- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कमलनाथ ने इंडिया कोविड शब्द का इस्तेमाल कर देश को बदनाम करने की साजिश रचीः शर्मा
इंदौर. कमलनाथ ने इंडिया कोविड शब्द का इस्तेमाल कर देश को बदनाम करने की साजिश रची है. कोरोना वायरस के म्यूटेंट को इंडिया वेरिएंट बोलकर कमल नाथ ने देश के साथ अपराध किया है।
यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कमल नाथ के बयान से देश के विरोध में काम करने वाली ताकतों को बल मिल रहा है. वे देश और प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. सबको पता है वायरस चीन से आया है लेकिन कमल नाथ को चायना वायरस बोलने में कष्ट होता है.
शर्मा ने आरोप लगाया कि कमल नाथ झूठ बोलकर डर फैला रहे हैं. वहीं हनी ट्रेप के मामले को लेकर शर्मा ने कहा कि नाथ अपने विधायक साथी को बचाने के लिए नाथ हनी ट्रेप की सीडी से ब्लैकमेल कर रहे हैं. शर्मा ने सवाल किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ के पास हनीट्रैप की सीडी कहां से आई, पहले यह सार्वजनिक करें. यदि उन्हें मुख्यमंत्री रहते सीडी मिली थी तो उन्होंने अपने पद और गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है. तत्कालीन एसआईटी के अफसरों की भी जांच होना चाहिए, क्या उन्होंने नाथ को सीडी दी थी.
शर्मा ने कहा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र सब जानते हैं. वे अपने विधायक उमंग सिंघार को बचाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं. शर्मा यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह के मुख्यमंत्री काल में सरला मिश्रा हत्याकांड हुआ था. आज तक उसके सबूत नहीं मिले. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. शर्मा ने मांग की कि हनी ट्रेप की सीडी कमल नाथ के पास है तो जांच होना चाहिए वह आई कहां से.
कांग्रेस के साथी सिर्फ कमियां निकाल रहे
कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति लेते हुए कहा कि क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी में सभी दलों का प्रतिनिधित्व देने का विचार हमारा ही था. लेकिन कांग्रेस के साथी सिर्फ सिर्फ कमियां निकालने में ही लगे हैं. कांग्रेस को बताया चाहिए कि उनके लोगों ने महामारी में समाज के लिए क्या योगदान दिया. मैं कमल नाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आप मुख्यमंत्री थे तो जनवरी-फरवरी में आपने कोविड से निपटने की क्या तैयारी की. आप तो सिर्फ आईफा अवार्ड करवाने में लगे थे.


