- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कांग्रेस ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
इंदौर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गाँधी जी को उनकी प्रतिमा पर कोविड गाईड लाइन के तहत माल्यर्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गाँधी जी को याद करते हुवे,उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही. माल्यार्पण में मुख्य रुप से विधायक जीतू पटवारी, राकेश सिंह यादव, मनजीत सिंह रिंकू भाटिया(अध्यक्ष श्री गुरुसिंह सभा इंदौर) जौहर मानपुरवाला, प्रकाश माहवर, सत्यनारायण सलवाड़िया, जैनेश झांझरी, दिलीप सुरागे, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम, शेलु सेन, रविन्द्र सिंह खनूजा, रविन्द्र सिंह वोरा, अमरजीत सिंह केंसीरी आदि उपस्थित थे.
इस मौके पर गरीबो को राशन किट बहु वितरण की गई. इस अवसर पर बाकलीवाल ने कहा कि कल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्राइसिस कमेटी की बैठक हुई, भाजपा नेताओं ने अपने हिसाब से निर्णय लेकर जनता पर थोपे. जिनके पास सब्जी, फ्रूट का स्टॉक है, इनकी सब्जी, फ्रूट तो 10 दिनों में पूरी तरह से खराब हो जाएगा,यह निर्णय तोह मोहम्मद तुगलक को भी पीछे छोड़ गया है. मेरा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि ऐसे तुगलकी निर्णय के बारे में फिर से सोचे और सब्जी,फ्रूट ओर छोटे किराना दुकानदारो को मुआवजा दे.


