- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पुलिस जवानों की मनमानी से उद्योग जगत त्रस्त
उद्योगपतियों व औद्योगिक श्रमिकों को आवाजाही में हो रही है परेशानी
इंदौर. सख्ती के नाम पर जगह जगह हो रही पुलिस जवानों की मनमानी से उद्योगपतियों एवं औद्योगिक श्रमिकों व कर्मचारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में अपने कार्यस्थल तक आने जाने की भारी परेशानी हो रही है जबकि कलेक्टर महोदय के आदेश में दिये गये समय सीमा का उद्योगों द्वारा पालन किया जा रहा है.
उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने बताया कि कई उद्योगपतियों की एसोसिएशन में शिकायत आई है कि पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आने वाले उद्योगपतियों, श्रमिकों व कर्मचारियों को अकारण परेशान किया जा रहा है. उद्योगों द्वारा श्रमिकों को जारी आयडेंटी कार्ड को दिखाने पर भी वे उसे अमान्य कर उन्हें अस्थाई जेल में भेज रहे है.
इससे शहर के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों का कार्य जनता कर्फ्यु से मुक्त होने के बाद भी प्रभावित हो रहा है तथा श्रमिक वर्ग व उद्योगपति परेशान हो रहे है. पुलिस के जवान चेकिंग के नाम पर मनमानी कर रहे है तथा कलेक्टर के आदेश की अवहेलना के साथ ही अकारण ही पासधारी श्रमिकों/कर्मचारियों के गाडी की हवा निकालकर उन्हें अपने कार्यस्थल पर निर्धारित समय सीमा (टाईम स्लॉट) में भी आने जाने से रोक रहे है.
वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत
अध्यक्ष श्री डफरिया ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा पुलिस के इस प्रकार के रवैये की शिकायत कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की है तथा दिशा निर्देश जारी कर पुलिस जवानों के इस प्रकार के रवैये में सुधार करने का निवेदन किया गया हैै. उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के आदेशानुसार उद्योगों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी आयडेंटीटी कार्डधारकों को अपने कार्यस्थल तक निर्धारित समय सीमा में आने जाने की छूट है लेकिन पुलिस जवानों की मनमानी से उद्योगपति व श्रमिकवर्ग को परेशानी हो रही है जिसे जल्द दूर करने का अनुरोध एसोसिएशन ने स्थानीय प्रशासन से किया है.


