- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
नीरज पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर #StopTheMelt कंपैन को दिया अपना समर्थन!
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डिस्कवरी इंडिया की पहल ‘#StopTheMelt’ अभियान के समर्थन में फ्राइडे फिल्मवर्क्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के फिल्मकार नीरज पांडे और शीतल भाटिया साथ आये है। इस कैंपेन में ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, प्रजातियों के विलुप्त होने और जैव विविधता जैसे मुद्दों को संबोधित किया जाएगा।
नीरज और शीतल, जो पर्यावरण के संरक्षण के प्रबल समर्थक हैं, डिस्कवरी नेटवर्क के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे हैं। जहां नीरज पांडे ने सीक्रेट ऑफ सिनौली प्रस्तुत किया, वहीं इसे शीतल भाटिया द्वारा निर्मित, राघव जयरथ द्वारा निर्देशित और मनोज बाजपेयी द्वारा होस्ट किया गया है।
नीरज पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर इस कैंपेन के बारे में साझा करते हुए लिखा,”On the #WorldEnvironmentDay I am happy to support this campaign done by @DiscoveryIN in association with @UNinIndia & @WWFINDIA.
Let’s be responsible of our surroundings and do our small bit to save the planet.
Let’s #StopTheMelt now.”
चैनल के साथ नीरज और शीतल के पहले सहयोग के परिणामस्वरूप एक डॉक्यूमेंट्री, सीक्रेट्स ऑफ सिनौली का निर्माण किया गया था, जो उत्तरी भारत के सिनौली में निष्कर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने 4,000 साल (2500 -1900 ईसा पूर्व) से अधिक पुराने तीन रथों की खुदाई के कारण पुरातत्व जगत और इतिहास के प्रति सभी को उत्साहीत कर दिया था। इस शो ने 21वीं सदी के सबसे बड़े रहस्योद्घाटन को दिखाया, जो पश्चिमी देशों द्वारा भारत के इतिहास में लाए गए परिवर्तनों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे शो से जुड़ने के बाद, अब नीरज और शीतल ने नेटवर्क की पहल के समर्थन में एक कदम आगे बढ़ाया है।
दुनिया को नीरज और शीतल जैसे अधिक जिम्मेदार लोगों की जरूरत है, जो प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने में मजबूत होते हैं और दुनिया को एक बेहतर दिशा में बदलने की कोशिश करते हैं।


