- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
खजराना गणेश को बांधी 40×40” की राखी
इंदौर. शहर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने रक्षा का वचन दिया. शोभन, अमृत और गजकेसरी योग के चलते राखी बांधने के लिए दिनभर शुभमुहूर्त रहा. सुबह से रात तक बहनों ने अपने भाईयों को मंगल तिलक लगाकर उनकी कलाईयों पर रक्षासूत्र बांधे. वहीं, रविवार होने के कारण बाजारों में भी रौनक देखने को मिली. मिठाई के साथ ही कपड़ों, आभूषणों और उपहारों की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली.
रविवार को रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को अष्टधातु से बनी 40*40 इंच की राखी अर्पित की गई. राखी को मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, मोहन भट्ट और सतपाल महाराज ने बांधा. इसकी खासियत है, इसमें भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है. राखी के माध्यम से जनता को ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचनम्’ और तू चिंता मत कर, मैं हूं ना.. का संदेश दिया जाएगा. इसे पालरेचा परिवार ने बनाया है और वह विगत 18 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं.


