- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकता
मुख्यमंत्री ने जबलपुर से इंदौर, दिल्ली और मुम्बई के लिए नई उड़ानों का किया शुभारंभ
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायी जाएगी. साथ ही जिलों को उड़ान से जोड़ने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी.
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही. उन्होंने आज जबलपुर से दिल्ली, इन्दौर और मुम्बई के लिए इंडिगो की नई उड़ानों का केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह नई दिल्ली से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, जबलपुर सांसद राकेश सिंह भी वर्चुअली सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकता है। इंदौर देश का स्वच्छतम शहर और पहला वाटर प्लस शहर है। यह मध्यप्रदेश ही नहीं मध्य भारत का भी महत्वपूर्ण शहर है। इंदौर में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है.
नई विमान उड़ाने
शुक्रवार 20 अगस्त से जबलपुर से मुम्बई और दिल्ली की विमान सेवा आरंभ होगी तथा जबलपुर से हैदराबाद और इन्दौर के लिए 28 अगस्त से विमान सुविधा उपलब्ध होगी. इसी प्रकार इन्दौर से मुम्बई और जबलपुर के लिए भी 28 अगस्त से विमान सेवा आरंभ होगी.
2025 तक एक हजार एयर रूट और 100 हवाई अड्डे स्थापित करने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन सेवाओं के प्रजातांत्रिककरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उड़ान योजना में 2025 तक 1000 एयर रूट प्रचलित करने और एक सौ हवाई अड्डे स्थापित करने की योजना है जिनमें से 363 रूट और 59 हवाई अड्डे स्थापित किए जा चुके हैं. सिंधिया ने कहा कि इंदौर में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 2300 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विमान सेवा को हर नागरिक के साथ जोड़ना हमारा संकल्प है. इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौर और आकाश विजयवर्गीय सम्मिलित हुए.


