- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टेट्रा पैक की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट दिखाती है कि नेट ज़ीरो की आकांक्षा पूरी करने के लिये बहुत मजबूत कदम उठाये गये हैं
प्रतिवर्ष 100 मिलियन यूरो के निवेश के साथ विश्व के सबसे सस्टेनेबल फूड पैकेज का तेजी से विकास
National, अगस्त, 2021: विश्व की अग्रणी फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी टेट्रा पैक ने 2021 सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उन कई उपायों का उल्लेख है, जो कंपनी ने पिछले वर्ष भोजन, लोगों और इस ग्रह की सुरक्षा के लिये किये थे। रिपोर्ट देने की यह वार्षिक परंपरा वर्ष 1999 से चली आ रही है और इस वर्ष वैश्विक महामारी ने इसका मर्म बढ़ा दिया है। इसका कारण यह है कि अपने ग्रह और पर्यावरण पर दुनिया जो ध्यान रखती थी, उसे महामारी के चलते चुनौती मिली है।
वर्ष 2020 में कंपनी की वैश्विक कार्यवाहियों के मुख्य अंश इस प्रकार है:
· कोविड-19 से उत्पन्न संकट के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखा और खाद्य पदार्थों की सुचारू आपूर्ति में ग्राहकों की सहायता की; केवल वर्ष 2020 में ही, टेट्रा पैक पैकेजेस में 77 बिलियन लीटर से ज्यादा उत्पादों की बिक्री हुई।
· महामारी के बावजूद, 45 देशों के 64 मिलियन बच्चों को अपने स्कूलों में टेट्रा पैक पैकेजेस में दूध या अन्य पोषक पेय मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिये भागीदारी में काम किया
· वर्ष 2020 के लिये अपने जलवायु के लक्ष्य को पूरा किया, पूरी महत्व श्रृंखला में आर्थिक वृद्धि को जीएचजी उत्सर्जनों से मुक्त किया, स्कोप 1, 2, 3 (वर्ष 2010 के मुकाबले -19%)। वर्ष 2010 से 2020 तक अपनी कार्यवाहियों में जीएचजी में 70% कमी लाया, स्कोप 1 और 2।
· सभी स्कोप्स 1, 2 और 3 में नेट ज़ीरो क्लाइमेट गोल और एसबीटीआई से अनुमोदित वैज्ञानिक आधार वाले लक्ष्यों की घोषणा की
· नॉन-फॉइल बैरियर वाले पहले कीटाणुरहित पैकेज के लिमिटेड कॉमर्शियल लॉन्च के साथ तकनीकी सत्यापन।
· ज्यूसेस और स्टिल ड्रिंक्स की प्रोसेसिंग के लिये नई खोज वाली लो-एनर्जी इक्विपमेंट लाइन लॉन्च की
· दुनियाभर के बाजारों में रिसाइकलिंग की वैल्यू चेन (महत्व श्रृंखला) में कई गतिविधियों का नेतृत्व और क्रियान्वयन किया, कार्टन पैकेज के 27% बढ़े हुए ग्लोबल रिसाइकलिंग रेट में योगदान दिया।
· पर्यावरणीय पारदर्शिता और कार्यवाही के लिये लगातार पाँच वर्षों तक सीडीपी के लीडरशिप बैंड में शामिल होने वाली कार्टन पैकेजिंग सेक्टर की एकमात्र कंपनी बनी और जलवायु तथा वनों के लिये डबल ‘’ए’’ जैसा बेहतरीन स्कोर पाया
· वर्ष 2020 में अपने कारखानों में नवीकरण योग्य (रिन्यूएबल) बिजली का इस्तेमाल बढ़ाकर 83% पर पहुँचाया, जो वर्ष 2019 में 69% था और अपने 80% के लक्ष्य से आगे गये।


