- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
सांसद ने किया गोपाल मंदिर का दौरा, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
अधिकारियों को व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए
इंदौर. शनिवार को सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा किया. सांसद ने यहां व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए, जन्माष्टमी पर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे लेकिन उन्हें कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा.
उल्लेखनीय है कि राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है और हर साल जन्माष्टमी पर यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए जुटते हैं. सांसद शंकर लालवानी ने इस प्राचीन गोपाल मंदिर का दौरा किया और श्रद्धालुओं के आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए.
सांसद लालवानी ने कहा कि गोपाल मंदिर का अपना धार्मिक महत्व है. भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर जन्माष्टमी की तैयारियां देखी और सम्बंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. होलकरकालीन इस मंदिर में कुछ समय से रेनोवेशन का काम चल रहा है और जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में आने वाले कृष्णभक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन हो सकें इसलिए सांसद लालवानी गोपाल मंदिर पहुंचे थे.
साथ ही, सांसद लालवानी ने बांके बिहारी मंदिर और यशोदा मंदिर पर भी उचित व्यवस्थाएं बनाने के लिए अधिकारियों से कहा. इस अवसर पर ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे.


