- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार हेल्थ ने ज़्यादा कवर प्रदान करने के लिए कैंसर केयर और कार्डियक केयर पॉलिसिज का प्लेटिनम रेंज लॉन्च किया
कैंसर केयर प्लेटिनम , कैंसर-संबंधी और गैर-कैंसर संबंधी रोगों के उपचार के लिए 10 लाख रु. तक की बीमित राशि के कवर, और कैंसर के लिए दोबारा 5 लाख रु. तक की एकमुश्त राशि की पेशकश करता है
कार्डियक केयर प्लेटिनम, कार्डियक और नॉन-कार्डियक रोगों के उपचार के लिए 15 लाख रु. तक की बीमित राशि, और हृदय प्रत्यारोपण के लिए बीमित राशि के 200% तक की पेशकश करता है
इंदौर: स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने अपने विशेष उत्पादों के दो नए वेरिएंट – स्टार कैंसर केयर प्लेटिनम इंश्योरेंस पॉलिसी और स्टार कार्डिएक केयर प्लेटिनम इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की। इन उत्पादों को उन लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनमें कैंसर और हृदय रोग का पता चला है।
इन पॉलिसियों का लाभ उठाने के लिए किसी पूर्व-चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, बीमाधारक को पॉलिसी खरीदते समय किए गए उपचार के पिछले मेडिकल रिकॉर्ड जमा करने होंगे। पॉलिसीज को आजीवन रिन्यू किया जा सकता है और प्रीमियम का भुगतान तिमाही, छमाही और वार्षिक रूप से भी किया जा सकता है।
कैंसर केयर प्लेटिनम: कैंसर के निदान और जीवित रहने वाले व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव। 5 महीने से 65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को 10 लाख रु. तक की बीमा राशि के साथ कवर किया जाता है।
लागू प्रतीक्षा अवधियों के साथ कैंसर और नॉन-कैंसर से संबंधित रोगों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के कारण होने वाले खर्च को कवर करता है। (दुर्घटनाओं के लिए शून्य प्रतीक्षा अवधि, नॉन-कैंसर उपचार के लिए 30 दिन, हॉस्पिस केयर के लिए 12 महीने, कैंसर और पहले से मौजूद बीमारियों के इलाज के लिए 30 महीने)
कैंसर के लिए एकमुश्त कवर: बीमा राशि का 50% वैकल्पिक लाभ के रूप में यदि बीमित व्यक्ति 30 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद पुनरावृत्ति, मेटास्टेसिस, और/या पहले कैंसर से असंबंधित दूसरी मैलिग्नेंसी से पीड़ित है।
कार्डिएक केयर-प्लैटिनम: हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव। कार्डिएक केयर – प्लेटिनम, 7 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को 15 लाख रुपये तक की बीमा राशि के साथ कवर करता है।
पॉलिसी की शुरुआत के 30 दिनों के बाद कार्डियक और नॉन-कार्डियक स्थितियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के कारण होने वाले खर्च को कवर करता है। (दुर्घटनाओं के लिए शून्य प्रतीक्षा अवधि, नामित रोगों एवं हृदय प्रत्यारोपण के लिए 24 महीने और पहले से मौजूद अन्य बीमारियों के लिए 48 महीने)
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक डॉ एस प्रकाश ने कहा, “स्टार हेल्थ इंश्योरेंस हृदय रोग और कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए यह बीमा कवर प्रदान कर रहा है। एक डॉक्टर के रूप में, मैंने देखा है कि भारत में ज्यादातर लोग कैंसर/हृदय रोग जैसी प्रमुख बीमारियों के निदान के बाद स्वास्थ्य बीमा कवर की मांग करते हैं। अक्सर वे मौजूदा हृदय रोग और कैंसर के लिए कवर पाने में सक्षम नहीं होते हैं। इसे बदलने और इन योग्य लोगों को बीमा कवर के तहत शामिल करने का प्रयास करते हुए, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने इन उत्पादों को पेश किया है। ये नई पॉलिसीज हमारे देशवासियों की वास्तविक और महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने का एक प्रयास हैं।”
स्टार कैंसर केयर प्लेटिनम इंश्योरेंस पॉलिसी की मुख्य विशेषताएँ:
- 10,00,000/ रु. तक के लिए बीमित राशि उपलब्ध– ग्राहक 5,00,000/- रु., 7,50,000/- रु. या Rs. 10,00,000/- रु.की बीमित राशि का चुनाव कर सकते हैं।
- कैंसर से पीड़ित, 5 महीने से 65 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध।
- इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन, डे केयर उपचार, रोड एम्बुलेंस, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च – कवर करता है।
- कैंसर के लिए एकमुश्त कवर – यदि बीमित व्यक्ति पुनरावृत्ति, मेटास्टेसिस, और/या पहले कैंसर से असंबंधित दूसरी मैलिग्नेंसी से पीड़ित है, तो कंपनी एकमुश्त राशि का भुगतान करेगी। यह लाभ क्षतिपूर्ति बीमा राशि के अतिरिक्त है।
- कैंसर से संबंधित उपचार और एकमुश्त लाभ कवर के लिए 30 महीने की प्रतीक्षा अवधि लागू है।
- हॉस्पिस केयर: “ऑन्कोलॉजी में हॉस्पिस केयर एक ऐसी देखभाल है जो उन रोगियों (साथ ही उनके देखभाल करने वालों) के जीवन की गुणवत्ता पर केंद्रित है जो एडवांस्ड, लाइफ-लिमिटिंग कैंसर से प्रभावित हैं
क्षतिपूर्ति के आधार पर नेटवर्क प्रदाताओं को बीमित राशि का 20% तक देय, जीवन में एक बार देय। पॉलिसी की शुरुआत से 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद उपलब्ध है
- अतिरिक्त लाभ – हॉस्पिस केयर, ई-सेकंड मेडिकल ओपिनियन, वेलनेस सर्विसेज – डाइट एवं न्यूट्रिशन प्रोग्राम, वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम, स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन – टेली हेल्थ ऐप्प के जरिए।
- रिन्यूअल लाभ:
– बीमाधारक को प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के लिए मूल बीमा राशि का 5% का संचयी बोनस मिलेगा, जो मूल बीमा राशि के अधिकतम 50% तक होगा।
– स्वास्थ्य जाँच – बीमित, प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के बाद स्वास्थ्य जाँच करा सकते हैं।
- प्रीमियम: 36 वर्ष की आयु वाले और 10,00,000/- रु. की बीमित राशि वाले व्यक्ति के लिए, प्रीमियम (जीएसटी को छोड़कर) 23,605/- रु. है।
स्टार कार्डियक केयर इंश्योरेंस पॉलिसी – प्लेटिनम की मुख्य विशेषताएँ:
- 15,00,000/- रु. तक की बीमित राशि उपलब्ध है; ग्राहक 5,00,000 रु., 7,50,000/- रु., 10,00,000/- या 15,00,000/- रु. की बीमित राशि का चुनाव कर सकते हैं।
- हृदय संबंधी विकारों से पीड़ित 7 वर्ष से 70 वर्ष तक के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।
- हृदय विकारों की प्रतीक्षा अवधि: 30 दिन।
- इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन, डे केयर उपचार, रोड एम्बुलेंस, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च – कवर करता है।
- हृदय प्रत्यारोपण का खर्च बीमित राशि का 200% तक कवर है (24 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद)
- कार्डियक डिवाइसेज से जुड़ा खर्च, बीमित राशि का 50% तक कवर है।
- अतिरिक्त लाभ: ई-सेकंड मेडिकल ओपिनियन, टेली-हेल्थ सर्विसेज, वेलनेस सर्विसेज – न्यूट्रिशन एवं डाइट कंसल्टेशन, काउंसलिंग (स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए)।
- पहले दिन से ही आउटपेशेंट चिकित्सा खर्च कवर है।
- बीमित राशि समाप्त हो जाने पर एक बार मूल बीमित राशि का 100% ऑटोमेटिक रेस्टोरेशन और पॉलिसी अवधि के दौरान नो क्लेम बोनस।
- रिन्यूअल प्रीमियम पर छूट – बीमित व्यक्ति रिन्यूअल प्रीमियम पर 10% की छूट हासिल कर सकते हैं, यदि उनका इको, लिपिड प्रोफाइल एवं HbA1c सामान्य पाया जाता है।
- रिन्यूअल लाभ –
– प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के पूरा होने पर स्वास्थ्य जाँच लाभ
– प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के लिए मूल बीमा राशि के 10% का संचयी बोनस, मूल बीमा राशि के अधिकतम 100% तक।
- प्रीमियम: 50 वर्ष की आयु वाले और 10,00,000/- रु. की बीमित राशि वाले व्यक्ति के लिए, प्रीमियम (जीएसटी को छोड़कर) 31,035/- रु. है।


