- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
कलेक्टर ने राजस्व अमले को सख्ती के साथ डायवर्सन टैक्स वसूलने के दिए निर्देश
इंदौर। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षकों को डायवर्सन टैक्स के बकायेदारों से सख्ती के साथ राजस्व वसूली करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने डायवर्सन वसूली के लिए सभी तहसीलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रहवासी संघ, व्यवसायिक संस्थान एवं गृह निर्माण सहकारी समिति के सदस्य सभी बकायेदारों से डायवर्सन टैक्स एकत्रित कर निर्धारित समय अवधि तक संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के माध्यम से जमा कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने डायवर्सन शुल्क निर्धारित अवधि तक जमा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में निरंतर रूप से डायवर्सन टैक्स की वसूली हेतु अभियान चलाया जाएगा और इसकी मॉनिटरिंग सभी अपर कलेक्टर एवं एसडीएम द्वारा की जाएगी।


