- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आयुक्त व जनप्रतिनिधियों ने सड़क चौ़ड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
इंदौर. अंतिम चौराहे से भूतेश्वर महादेव मंदिर होते हुए परमानंद हॉस्पिटल तक (तीर्थ मार्ग) निर्माणधीन सडक चौडीकरण कार्य का अवलोकन नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आज पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व पार्षद दीपक जैन के साथ किया. आयुक्त ने चौडीकरण के संबंध में मार्किंग करने के निर्देश दिये. कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गए.
निगमायुक्त सड़क चौड़ीकरण में बाधक कार्यो का जायजा लेते हुए रहवासियों व व्यापारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने के कार्यो की प्रशंसा की. निगमायुक्त ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों को बाधक कार्यो को हटाने में राहत प्रदान करेंगे, जिससे व्यापार को नुकसान न हो. निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुश्री पाल ने कहा कि शहर हित में यह पहली बार देखा कि किसी सडक चौडीकरण कार्य में ऐसा हो रहा है कि रहवासी व दुकानदार स्वंय बाधक हटा रहे है। इसके लिये उनके द्वारा क्षेत्रीय नागरिको को धन्यवाद ज्ञापित किया.
पूर्व विधायक गुप्ता ने कहा कि बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक जाने वाली सड़क पश्चिम क्षेत्र को मध्य क्षेत्र से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे व्यापार भी प्रभावित होता है. बार बार जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक है. व्यापारियों व रहवासियों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लेकर आदर्श प्रस्तुत किया है.
इसके पश्चात इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री एमजी रोड तक सडक चौड़ीकरण कार्य के तहत आज आयुक्त प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, पूर्व पार्षद दीपक जैन (टीनू) जयदीप जैन व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. आयुक्त ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि नागरिकों द्वारा बाधक हटाने का किया जा रहा है, इसमें सहयोग कर निर्धारित अवधि में बाधक हटाने की कार्यवाही पूर्ण करें.


