- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डेढ़ इंच बारिश से शहर तरबतर, कई जगह जलजमाव
इंदौर. लंबे समय के अंतराल के बाद बादल शहर पर मेहबान हो गए हैं. बुधवार सुबह फिर बादल छाए और जमकर बरसे. पानी का दौर सुबह 6 से लगभग साढ़े 7 बजे तक चला. इस दौरान डेढ़ इंच से अधिक पानी बरस गया. डेढ़ इंच बारिश से फिर शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया. सुबह लोग परेशान होते दिखे.
लंबी बेरूखी के बाद बादल शहर पर मेहरबान है और बरस रहे हैं. एक बार फिर बुधवार सुबह बादल छाए और बरस पड़े. कभी धीमे तो कभी तेज लगभग डेढ़ घंटे बारिश हुई. इस दौरान लगभग डेढ़ इंच बारिश हो गई. 24 घंटे में लगभग 2 इंच गिरे पानी ने शहर को फिर तरबतर कर दिया. कुछ ही घंटों की बारिश ने फिर सड़कों को तालाब का रूप दे दिया. महज डेढ़ घंटे में हुई डेढ़ इंच बारिश से कई इलाको में जलजमाव हो गया और सड़कों पर पानी बह निकला. जलजमाव ने एक बार फिर निगम की पोल खोलकर रखी दी है. गौरतलब है कि 6 दिन पहले इंदौर में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई थी लेकिन इसके बावजूद भी निगम ने किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं की थी जिसका उदाहरण फिर देखने को मिला.


