- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
रेडिसन होटल पर एफएसएसएआइ का छापा
इंदौर. शहर के होटल रेडिसन में शुक्रवार को एफएसएसएआइ की टीम ने छापा मारकर दूषित सामग्री जब्त की. टीम को होटल से सड़े आलू, पुरानी सौंफ, खुले में रखे अचार और सड़ी हुई अदरक मिली. होटल में एफएसएसएआइ के अफसर बुधवार दोपहर में पहुंचे और सीधे किचन का रूख किया. वहां पहुंचे, जहां सामान रखा जाता है. टीम को वहां गंदगी मिली. काकरोच भी खाद्य सामग्री के आसपास नजर आए.
व्यजंनों में डाले जाने वाले लिम्डि मसालों की बोतलें खुली हुई पाई गई. अफसरों ने स्टाक में रखी खाद्य सामग्री भी जांची. कुछ पैकबंद थी, लेकिन उनकी एक्सायरी डेट निकल चुकी थी। जास्मिन टी के पैकेट भी पुराने मिले. चाय, माउथ फ्रेशनर, पीनट बटर, सिरका की यूज करने की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। इसके अलावा भंडारण कंटेनरों में रखे कच्चे आलू और अदरक सड़े हुए थे.


