- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आप के पदाधिकारियों पर दर्ज प्रकरण निरस्त करने की मांग
इंदौर। आम आदमी पार्टी इंदौर ने आज पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई कि 5 सितंबर 21 को आम आदमी पार्टी इंदौर द्वारा निकाली गई सद्भावना यात्रा के उपरांत इंदौर प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं के ऊपर की गई कानूनी कार्यवाही गलत है और यह मांग करती हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाये।
आम आदमी पार्टी इंदौर जिला सचिव मनोज यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी को ज्ञापन सौपकर कहा कि, इंदौर शहर में हम सबने देखा है किसी तरीके से सत्ता में बैठी हुई पार्टी के नेताओं का प्रशासन खुद पलकें बिछाकर स्वागत करा रही थी, भाजपा द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा में पूरे नियम कानून की धज्जियां प्रशासन के सामने उड़ायी जा रहा थी, लेकिन उन पर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई, इसके अलावा आये दिन भाजपा से जुड़े हुए लोगो की तमाम रैलियां शहर में निकाली जा रही हैं लेकिन प्रशासन आँख बंद कर लेता है और कोई कार्यवाही नहीं करता।
आम आदमी पार्टी कोविड गाइडलाइंस का पूरा पालन करते हुए शहर में सद्भाव, अमन चैन शांति और भाईचारा बरकरार रहे, इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शहर में सद्भावना का संदेश देने निकलते हैं, तो प्रशासन द्वारा उन पर एफआईआर दर्ज की जाती हैं, आखिर ऐसा कौन सा दवाब प्रशासन के ऊपर है जिससे भाजपा के नेताओं के ऊपर कोई कार्यवाही नही की जाती लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिया जाता हैं, इससे साफ जाहिर होता हैं कि इंदौर का प्रशासन भाजपा के दवाब में आकर काम कर रहा है, हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि बिना किसी राजनीतिक दवाब में आकर निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वाह करें।तथा आप के पदाधिकारियों पर दर्ज किए प्रकरण वापस लिए जाए.
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सईद अहमद, दीपाली सिंह गौड़, अभिलाषा गौड़, शिवम सिंह, संदीप शर्मा,रमेश मंगलानी, मुकेश वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


