- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड आपके लिए लेकर आए हैं लाइफ ड्रामा ‘सब मोह माया है’ में अन्नू कपूर और शरमन जोशी को एक साथ।
फिल्म के शूट की शुरुआत उज्जैन, मध्य प्रदेश में की गई है।
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और कबीर सिंह जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म्स को को-प्रोड्यूस करने के बाद, विनोद भानुशाली ने ‘भानुशाली स्टूडियोज़’ लिमिटेड लॉन्च किया है। खास बात यह है कि उन्होंने एक इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत एक दिलचस्प ह्यूमन ड्रामा ‘सब मोह माया है’ से की है।
पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने वाली यह स्टोरी अन्नू कपूर और शरमन जोशी द्वारा अभिनीत है, जिसका संचालन अभिनव पारीकी द्वारा किया गया हैं। दोनों एक्टर्स ने आज मध्य प्रदेश के अद्भुत शहर उज्जैन में शूटिंग की शुरुआत की है। ‘सब मोह माया हैं’ बेरोज़गारी की समस्या, संस्कृति और परम्पराओं की कहानियों को हास्य और व्यंग के साथ दर्शाने की कोशिश करता है।
अभिनव पारीकी, अनुराग कश्यप के असिस्टेंट रह चुके हैं। अनुराग कश्यप के साथ उन्होंने ‘द डे आफ्टर एवेरी डे’ और ‘बॉम्बे टॉकीज़’ जैसी फिल्म्स में काम किया हुआ है।
अपने नए सफर को लेकर उत्साहित विनोद भानूशाली कहते हैं, “सब मोह माया है, दिल छू लेने वाली कहानी है, जो सिनेमा प्रेमी दर्शकों को खुद से जोड़ सकेगी। जिस क्षण मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मैं इसके प्रति बेहद आकर्षित हो गया और मैं जानता था कि इन विषयों को संबोधित किया जाना चाहिए और सिनेमाई कहानी के माध्यम से एक बड़ी आबादी तक ले जाया जाना चाहिए। अन्नू कपूर जी और शरमन जोशी शानदार अभिनेता हैं, और फिल्म में उनकी कहानी सिनेप्रेमियों के साथ गूंजेगी। एक निर्देशक के रूप में अभिनव मुद्दों को बहुत ही समकालीन तरीके से संबोधित करते हैं।”
विनोद भनुशाली के भनुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड में प्रोजेक्ट्स की शानदार सूची है, जो कतार में है। इसके अंतर्गत दिलचस्प स्क्रिप्ट और प्रतिभाशाली कलाकारों को देखा जाएगा।
भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड (बीएसएल) के विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली, वेद फिल्म फैक्ट्री के संपत राठौर और दीपक दीवान तथा इनसोम्निया फिल्म्स के विशाल गुरनानी और जूही पारेख मेहता द्वारा निर्मित, ‘सब मोह माया है’ वर्ष 2022 में रिलीज़ की जाएगी।


