- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
ट्रांस-वुमन कंटेस्टेंट हनी सिंह की प्रेरक कहानी सुनकर हिल जाएंगे आप!
मुंबई :- अपने हफ्ते भर का तनाव भूल जाइए, क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 आपके वीकेंड को रोशन करने के लिए हाज़िर है। आने वाला एपिसोड सुपर स्पेशल होगा, जहां कानपुर, उत्तर प्रदेश की 22 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला हनी सिंह अपने बेमिसाल और अचूक डांस मूव्स के साथ मंच पर धूम मचा देंगी। इसके अलावा हनी अपनी जिंदगी के प्रेरणादायक सफर के बारे में भी बताएंगी।
हनी सिंह ने मनमोहिनी गाने पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर सारे जज चकित रह गए! टेरेंस लुइस ने महसूस किया कि उनके मूव्स बड़े सधे हुए और शार्प थे, जिसमें उन्होंने बॉडी वाइब्रेशन्स पर कमाल का कंट्रोल रखा। कुल मिलाकर यह बड़ा सटीक एक्ट था। अपनी परफॉर्मेंस के बाद हनी सिंह ने अपनी कहानी सुनाई, जिसे बताते हुए उनकी आंखें भर आईं।
उन्होंने कहा, “मैं एक ट्रांस-वुमन हूं और मुझे खुद पर गर्व है। मुझे इस बात की परवाह नहीं कि समाज मेरे बारे में क्या सोचता है। बस मैं और मेरा परिवार हैं, जो दुनिया का सामना कर रहे हैं। लोगों ने मुझे रिजेक्ट किया, लेकिन मैंने खुद को स्वीकार किया है।” इसके बाद सभी जजों ने हनी के पैरेंट्स की तारीफ की, जिन्होंने हनी के चुनाव का समर्थन किया। उन्होंने हनी से कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसे पैरेंट्स मिले, क्योंकि यदि आपको फैमिली का सपोर्ट मिलता है, तो जिंदगी की सारी मुश्किलें आसान हो जाती है।
जजों से ऐसी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया मिलने के बाद हनी सिंह ने कहा, “मेरे लिए डांस सब कुछ है। मैं डांस के लिए जीती हूं और उसके लिए मर भी सकती हूं। इंडियाज़ बेस्ट डांसर एक ऐसा मंच है, जहां मेरा टैलेंट बोलेगा, ना कि मेरा जेंडर। इस शो के जज बड़े विनम्र हैं और उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया। मुझे उम्मीद है कि मैं इस प्रतिष्ठित मंच पर अपना एक नाम बना पाऊंगी।”


