- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मंडियों-बाजारों में मुहूर्त सौदों को लेकर उत्साह
महालक्ष्मी पूजन, आरती, मिलन समारोह, किसानों की बैंडबाजों के साथ अगवानी
इंदौर। दीवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को विभिन्न बाजारों और मंडियों में मुहूर्त सौदों के साथ ढोल-बैंडबाजों से नए कारोबार का आगाज हुआ। संयोगितागंज अनाज मंडी मे परंपरानुसार ढोल, बैंडबाजों के साथ लक्ष्मी पूजन-महाआरती, 56 भोग, मिलन समारोह के साथ मुहूर्त सौदे हुए। नए कारोबार को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह रहा, लेकिन कई जिंसों के सौदे कम भाव में हुए।
नए अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री वरुण मंगल के नेतृत्व और मंडी सचिव नरेश परमार की मौजूदगी में किसानों का हार-फूल से स्वागत कर उनकी अगवानी की गई। इस मौके पर शहर के जनप्रतिनिधि शंकर लालवानी, तुलसी सिलावट, गौरव रणदीवे, आकाश विजयवर्गीय, गोपी नेमा, मधु वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे, विनय बाकलीवाल, सत्यनारायण पटेल, गोविंद मालू ने मिलन समारोह में शामिल होकर व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया।
व्यापारिक मंडी में देशी चने का मुहूर्त सौदा 5111 रुपए में होने के बाद 5201 रुपए बिक गया। मसूर 7251, तुवर महाराष्ट्र 6101, कर्नाटक 6401-6501, निमाड़ी 5501-6001, मूंग बेस्ट 7001-7101, एवरेज 6001-6501, उड़द 6801-7001, मीडियम 5501-6501, हल्का 2501-4501, सरसो 7701-7801 रुपए के भाव सौदे हुए।
लक्ष्मीबाईन नगर मंडी- कृषि उपज व्यापारी संघ के अध्यक्ष नारायण गर्ग और मंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि किसानी मंडी में कुल 15017 बोरी आई। नीलामी में सोयाबीन 3000-6151, गेहूं 1850-2525, मक्का 1000-1601, काबली चना 3300-9425,देशी चना3831-5621, मसूर 6535, मटर 5611, मूंग 3800-6800, धनिया 8151,मिर्ची 3500-8900, तिल्ली 9000 रुपए के भाव रहे.

सियागंज- होलसेल मर्चेंट किराना बाजार में दोपहर डेढ़ बजे अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, नईम पालवाला, दिनेश आंचलिया, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि व्यापारियों की मौजूदगी में महालक्ष्मी पूजन, आरती के बाद सौदे हुए। किराना में केसर, पिस्ता, मखाना में तेजी रही. सूखे मेवों में कारोबार अच्छा रहा है। अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना के कारण बीते साल व्यापार प्रभावित रहा. गोदामों में माल खराब हो गया था। व्यापारियों ने नुकसान भोगा, किन्तु अब व्यापार में जान आ रही है। इस दीवाली बीस फीसद व्यापार ज्यादा हुआ है। जिला प्रशासन ने 300 मेहमानों के बीच शादियां करने की मंजूरी दी है तो शादियों का सीजन भी बेहतर रहने के आसार है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोग सेहद का ज्यादा ख्याल रखने लगे है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सूखे मेवे खरीद रहे है। सूखे मेवे के कारोबार में 25-30 व्यापारी नए व्यापारी जुड़े है। किसान भी खुशहाल है तो बाजारों में पूंजी की तरलता बढ़ रही है। मुहूर्त में बादाम 550-580, पुरानी 650-711, काजू 645-785, अखरोठ 475-675, टुकड़ा 550-950, नमकीन पिस्ता 850-900, बड़ा 1300-1375, मखाना 525-850, बड़ी इलायची 850-950, कालीमिर्च 525-595 रुपए के भाव सौदे हुए।
चावल-व्यवसायी जयप्रकाश सचदेव ने बताया कि चावल में मांग अच्छी है। 1121 धान की फसल में कीड़ा लगने के कारण इस साल तेजी के आसार है। मुहूर्त में चावल 1401 वंड 9111.25 रु. 1509 वंड 7511.25 रु. 1401 वंड 7511.25 रुपए के भाव सौदे हुए
चौइथराम- आलू-प्याज मंडी में सुबह 9.22 बजे सौदे हुए। मुहूर्त में आलू 8-14, प्याज 15-22, लहसुन 15-45 रुपए किलो रही। आलू की 7-8 हजार, प्याज की 60-70 हजार और लहसुन की 5-6 हजार कट्टे आए।


