- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 में आए कंटेस्टेंट आकाश तामेडकर के टीचर्स; बताए उनकी स्कूल लाइफ के मजेदार किस्से
मुंबई :- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर ने हाल ही में अपने भव्य ग्रैंड प्रीमियर में बेस्ट बारह कंटेस्टेंट्स की ताजपोशी की है। अब इन असाधारण टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स में से इंडिया का बेस्ट का नेक्स्ट अवतार खोजने की असली मुहिम शुरू हो चुकी है।
आगामी वीकेंड में जोश और मुकाबले का जज़्बा खुलकर नजर आएगा, जहां कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक डांस एक्ट्स परफॉर्म करके जज गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुइस के होश उड़ा देंगे। ऐसी ही एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे मुंबई के आकाश तामेडकर और उनके कोरियोग्राफर तुषार शेट्टी। दोनों मिलकर फिल्म देसी बॉयज़ के टाइटल ट्रैक पर एक जोरदार एक्ट पेश करेंगे, जिसे देखकर तीनों जज उन पर तारीफों की बरसात कर देंगे।
जज गीता कपूर को वो गैग्स बहुत पसंद आए, जो इन दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस में शामिल किए थे। गीता कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आपके फुटवर्क बिल्कुल घड़ी की सुई मिलाकर चलते हैं और आपका स्टाइल अद्भुत है।” आगे जज मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुइस ने भी इस जोड़ी को बढ़िया फीडबैक दिया, जहां दोनों को ही उनका एक्ट बड़ा मनोरंजक और मजेदार लगा।
जजों से मिली प्रतिक्रिया को लेकर आकाश ने कहा, “मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे तुषार सर जैसे कोरियोग्राफर मिले। वो मुझे बड़े धीरज के साथ सिखाते हैं और हर बार मुझे उनसे कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। हमें उम्मीद है कि हम अपनी अगली परफॉर्मेंस और बेहतर बना सकते हैं।”
दोनों की परफॉर्मेंस के बाद आकाश की बहन भी मंच पर आएंगी, जहां वो बताएंगी कि ग्रैंड प्रीमियर में आकाश की जोरदार परफॉर्मेंस के बाद किस तरह सभी ने उनको बधाइयां दी थीं। इतना ही नहीं, बहुत-से लोग तो सेट पर आकर आकाश की परफॉर्मेंस लाइव देखना चाहते थे।
आगे शो के होस्ट मनीष पॉल मंच पर आकाश के स्कूल टीचर्स को आमंत्रित करेंगे, जहां वो कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे कि किस तरह स्कूल में आकाश की एक गैंग थी जिसका नाम था ‘कीड़ा’ और आकाश ने एक हेयर कट भी प्रचलित किया था जिसे ‘मुर्गा कट’ कहा जाता था। यह सुनकर सभी खिलखिला उठे। आकाश के टीचर्स बताएंगे कि किस तरह आकाश अपने स्कूल के बेपरवाह दिनों से आगे निकल आए हैं और उन्हें आकाश पर गर्व है कि वो इस प्रतिष्ठित मंच पर पहुंचा है और उसने अपना सपना पूरा किया।


