- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
फ़िल्म ‘राधे श्याम’ से हिंदी लव एंथम ‘आशिकी आ गई’ हुआ रिलीज़!
सुपरस्टार प्रभास की अखिल भारतीय फिल्म ‘राधे श्याम’ अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है। 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, यह अपनी रिलीज़ से एक महीने दूर है, लेकिन फिल्म के प्रति जिज्ञासा अपने चरम पर है क्योंकि फिल्म का हर एसेट चर्चा का विषय बना हुआ है और अब पहला हिंदी गाना रिलीज़ कर दिया गया है।
राधे श्याम की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी हिंदी सॉन्ग ‘आशिकी आ गई’ साझा किया है। गाने में हम देख सकते हैं कि प्रभास पूजा को अलग-अलग लोकेशंस पर बाइक राइड पर ले जाते हैं और मैचिंग आउटफिट्स के साथ इसे ड्रीम सीक्वेंस जैसा फील दिया गया है। इस गाने के जरिये उस केमिस्ट्री की एक झलक साझा की गई है जो फिल्म ने हमारे सामने लाने का वादा किया है। हम पूजा हेगड़े और प्रभास की जोड़ी को बहुत करीब से देख सकते हैं जिस पर फैंस ने अपनी फीलिंग्स को कमेंट के जरिये साझा किया है।
जब से गाने का पोस्टर और प्रोमो रिलीज़ किया गया है, प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे। अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए इस गाने को म्यूजिक मिथुन ने दिया है। कई विशेष पोस्टरों के बाद अब हमें यह स्पेशल और एक्सक्लुसिव हिंदी गीत मिल गया है जो प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए फिल्म के प्रति उनकी प्रत्याशा को बढ़ा देगा।
फिल्म 14 जनवरी, 2022 को स्क्रीन पर आएगी। राधेश्याम बहुभाषी फिल्म होगी जो गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


