- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंतजार हुआ खत्म; रणवीर सिंह स्टारर 83′ का ट्रेलर हुआ ऑउट!
लंबे इंतजार के बाद, बहुप्रतीक्षित फिल्म 83′ के निर्माताओं ने भारत के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैच का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। अंडरडॉग की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिसने अकल्पनीय को अपनी तरफ़ आकर्षित किया था, क्रिकेट ड्रामा 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
कबीर खान द्वारा निर्देशित ’83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।
रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है।
#ThisIs83
कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। पृथ्वीराज प्रोडक्शन और किच्छा सुदीपा की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ वर्शन प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।


