- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
जूते-चप्पल का गुम होना या टूटना भी इशारा करता है बदकिस्मती की ओर, जानें कैसे
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य- रतन विशेषज्ञ- वस्तु एक्सपर्ट

क्या आपके साथ यह समस्या होती है कि जूते-चप्पल काफी कम समय में ही टूट जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार बार-बार जूते-चप्पल चोरी होना या खो जाना भी कुछ इशारा करता है। इनके खोने पर आर्थिक हानि तो होती है साथ ही यह शनि दोष की संभावना को भी व्यक्त करता है।
क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में शनि का वास पैरों में होता है। शनि ग्रह को क्रूर ग्रह माना गया है, इन्हें देवताओं में न्यायाधीश का पद प्राप्त है। सभी के अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। ज्योतिष के अनुसार हमारे शरीर में भी सभी ग्रहों के अलग-अलग विशेष स्थान बताए गए हैं। जैसे शनि ग्रह हमारे पैरों का प्रतिनिधित्व करता है।
यदि व्यक्ति के जूते-चप्पल का बार-बार टूट जाते हैं या गुम हो जाते हैं तो समझना चाहिए कि शनि उसके विपक्ष में है। कुंडली में जब शनि अशुभ स्थिति में होता है तो इस प्रकार जूते-चप्पल टूट जाते हैं। पैरों का प्रतिनिधित्व करने वाला शनि अपना अशुभ प्रभाव दिखाने के लिए ऐसा करवाता है। जब ज्यादातर ऐसा होने लगे तो समझ जाना चाहिए शनि देव आपकी बदकिस्मती की ओर इशारा कर रहे हैं। यानी समझें आपके परेशानियों भरे दिन आने वाले हैं।
🩸जब ऐसा बार-बार होने लगे तो शनि संबंधी दोषों को दूर करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए। साथ ही किसी ज्योतिष विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर आवश्यक पूजन आदि करना चाहिए।
शनि से बचने के लिए सबसे सरल उपाय है कि प्रति शनिवार शनिदेव को तेल चढ़ाएं। एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और इस तेल को किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।


