- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सेफएक्सप्रेस ने गुजरात में अपना 67वां अल्ट्रा-मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क लॉन्च किया
नई फैसिलिटी गुजरात क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होगी
गुंडी, गुजरात : भारत की सबसे बड़ी सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स कंपनी, सेफएक्सप्रेस ने गुजरात में अपना अल्ट्रा-मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क लॉन्च किया। यह नई फैसिलिटी अहमदाबाद भावनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग – 47 पर भायला और ढोलका औद्योगिक क्षेत्र के बीच रणनीतिक रूप से स्थित है। इस अवसर पर, गुजरात के गुंडी में सेफएक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स पार्क का शुभारंभ करने के लिए सेफएक्सप्रेस के वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद थे। इनमें श्री एस. के. जैन –वाइस प्रेसिडेंट, श्री नारायण जयन- एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट- गुजरात, श्री मनोज मित्तल- कॉरपोरेट हेड, कार्गो रिलेशनशिप मैनेजमेंट सहित अन्य लोग शामिल थे।
गुजरात भारत में एक महत्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरा है। यह भारत में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके कारण इसे ‘भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता था। गुजरात सप्लाई चेन एवं लॉजिसटिक्स के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यह नया लॉजिस्टिक्स पार्क लॉजिस्टिक्स के लिए एक नोडल पॉइंट के तौर पर काम करेगा और सभी भारतीय राज्यों, विशेष रूप से आस-पास के जिलों और मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर्स के साथ ट्रांजिशनल कनेक्टिव फैसिलिटी प्रदान करेगा।
गुजरात के गुंडी में सेफएक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी 4 लाख 30 हजार वर्ग फुट के भूमि क्षेत्र में फैली हुई है, जो अल्ट्रा-मॉडर्न ट्रांसशिपमेंट और 3पीएल सुविधाओं के साथ सक्षम है, और यह फैसिलिटी अधिक तेज कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए इस क्षेत्र की भंडारण और वेयरहाउसिंग संबंधी आवश्यकताओं को बढ़ावा देगी। नया लॉजिस्टिक्स पार्क क्रॉस-डॉक है, जहां एक साथ 160 से अधिक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा है। इसमें 80 फीट से अधिक का कॉलम-लेस दायरा है, जो फैसिलिटी के भीतर बिना रुकावट के वस्तुओं की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है। हर मौसम में वस्तुओं की लोडिंग और अनलोडिंग को सक्षम करने के लिए, इस फैसिलिटी में 16 फीट चौड़े कैंटिलीवर शेड मौजूद है।
लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी में अग्निशमन उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी भी मौजूद हैं, जो ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक हैं। यह पार्क प्रकृति-अनुकूल पहलों और टेक्नोलॉजी का एक आदर्श मिश्रण है। इस पार्क में इंटीग्रेटेड रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम है, इसमें एक समर्पित हरित क्षेत्र है और यह ऊर्जा संरक्षण के लिए दिन के समय सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करेगा। लॉजिस्टिक पार्क में परिचालन अत्यधिक व्यवस्थित है, जो गुजरात से पूरे भारत में सभी गंतव्य स्थलों के लिए देश का सबसे तेज़ ट्रांजिट-टाइम सुनिश्चित करता है। इसके फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और बहुत ही कुशल वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।
पूरे क्षेत्र में फैले कई उद्योगों और मैन्यूफैक्चर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। गुजरात में गुंडी स्थित सेफएक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स पार्क का लक्ष्य इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को कम करने तथा अपनी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स संबंधी आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से और कुशलता के साथ पूरा करने में मदद करना है।


