- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
रिलायंस ज्वेल्स अपने ख़ास वैलेंटाइन्स कलेक्शन ‘फ्लोरियो’ के साथ प्यार के मौसम का जश्न मना रहा है
फरवरी 2022: भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांड, रिलायंस ज्वेल्स ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की कामना करने वाले सभी लोगों के लिए बेहद ख़ास वैलेंटाइन्स कलेक्शन – “फ्लोरियो” को लॉन्च किया है। प्रेमियों के दिलों में बसा प्यार समय के साथ परवान चढ़ता है और उनके रिश्तों में मजबूती आती है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ज्वेल्स ने वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कला की बारीकियों एवं आधुनिक डिजाइनों से सुसज्जित इस बेमिसाल डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन के लॉन्च के साथ प्यार के मौसम को गले से लगाया है।
इस कलेक्शन में शामिल आभूषणों के डिजाइन पौधों और फूलों से प्रेरित हैं, जो दिन-ब-दिन बड़े ही मनोहर ढंग से विकसित होते हैं। जिस तरह एक नए बीज को बोने के बाद वह एक खूबसूरत पौधे में बदल जाता है, उसी तरह दो दिलों की प्रेम की कहानी भी फूल की तरह खिलकर एक खूबसूरत रिश्ते में बदल जाती है। समय के साथ सभी अच्छी चीजें विकास की रोशनी में जगमगा उठती हैं। प्रेम के सच्चे अर्थ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए, इस खूबसूरत डायमंड कलेक्शन के प्रत्येक आभूषण को बड़ी सावधानी से तैयार किया गया है – जो आपको हमेशा अपने प्रियजन के साथ रहने और जीवन के सफ़र में प्यार के सहारे साथ मिलकर आगे बढ़ने की याद दिलाता है।
‘फ्लोरियो’ सचमुच बेहद ख़ास कलेक्शन है, जो रोज़ गोल्ड और येलो गोल्ड में आज के ज़माने की अंगूठियों तथा पेंडेंट के रूप में बेहद उम्दा डिजाइनों के साथ 12000 रुपये की शुरुआती क़ीमतों पर उपलब्ध है। यह सही मायने में प्रेम और इसके अटूट बंधनों को दर्शाता है, क्योंकि स्नेह का यह बंधन समय के साथ विकसित होता है। यह कलेक्शन आपके निजी आभूषणों के संग्रह में शामिल होने या अपने प्रियजनों को तोहफ़े के रूप में देने के लिए सबसे उपयुक्त साबित होगा।
इस नए कलेक्शन के अलावा, रिलायंस ज्वेल्स ने 28 फरवरी तक ‘ड्रीम डायमंड सेल’ नामक एक ख़ास ऑफ़र की घोषणा की है, जिसके तहत रिलायंस ज्वेल्स में हीरे के आभूषणों के इनवॉइस मूल्य पर 25% तक की छूट शामिल है। ग्राहक सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर भी 25% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
यह शानदार कलेक्शन देश भर में मौजूद रिलायंस ज्वेल्स फ्लैगशिप के सभी शोरूम में विशेष रूप से उपलब्ध है, और रिलायंस ज्वेल्स की वेबसाइट www.reliancejewels.com पर इस कलेक्शन की सीमित रेंज उपलब्ध है ।
इस नए कलेक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री सुनील नायक, सीईओ, रिलायंस ज्वेल्स, ने कहा, “प्यार के इस मौसम में, हम अपने नए कलेक्शन ‘फ्लोरियो’ के जरिए प्रेम के सही अर्थ को अपने मूल्यवान ग्राहकों के साथ अपने दिल में उतारना और साझा करना चाहते हैं। अपने ग्राहकों की खूबसूरती में चार चाँद लगाना ही हमारा उद्देश्य रहा है। इस कलेक्शन के आभूषणों के डिजाइन “ग्रो इन लव” के सिद्धांत से प्रेरित हैं, जिसके साथ हम दुनिया को एक-दूसरे से प्यार करने और एकजुट होकर विकसित होने, तथा रिश्तों को अटूट बनाने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।”


