- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
टाई-एमपी मध्यप्रदेश में 100 करोड़ रु निवेश करेगी
इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड ने किया सम्मानित, सांसद शंकर लालवानी की बड़ी पहल, इंदौर का स्टार्टअप इकोसिस्टम बूस्ट होगा
इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा।
एक तरफ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत कराड ने इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को सम्मानित किया। सांसद सेवा संकल्प के तहत शंकर लालवानी ने इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बूस्ट करने के लिए ये बड़ी पहल की है। साथ ही, टाई- एमपी की योजना मध्यप्रदेश के स्टार्टअप्स में 100 करोड़ रु के निवेश की है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा चुने गए इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को पुरस्कृत किया गया और 50 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिला। साथ ही, स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग के अवसर भी मिलेंगे।
डॉ भागवत कराड ने इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा की। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी के कामों की तारीफ करते हुए भरोसा दिलाया कि अर्थ मंत्री के तौर पर इंदौर के स्टार्टअप को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ‘मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेज़ी से स्टार्टअप नेशन के रुप में आगे बढ़ रहा है और इंदौर से भी कई यूनिकॉर्न स्टार्टअप निकले ये शुभकामनाएं है।’
सांसद लालवानी ने कहा कि मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने हमेशा इंदौर को स्टार्टअप्स के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया है और हम मिलकर इंदौर को स्टार्टअप कैपिटल बनाएंगे।
मध्यप्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव पी नरहरि ने कहा कि हैदराबाद के टी-हब की तर्ज़ पर इंदौर में आई-हब बनाया जाएगा। साथ ही, एक हफ्ते में मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी आ जाएगी। साथ ही, एक वेंचर कैपिटल फंड भी बनाया जाएगा।
आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने सांसद लालवानी की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर में अथाह सम्भावनाएं है। प्रोफेसर राय ने स्टार्टअप्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि अपना काम करने के लिए ये सबसे बढ़िया समय है।
टीआईई एमपी के अध्यक्ष प्रदीप करमबेलकर ने कहा कि टीआईई एमपी नियमित रूप से इस तरह के फंडिंग इवेंट आयोजित करेगा।
निदेशक अभिषेक संघवी ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य स्टार्टअप्स को इनक्यूबेटिंग, बिल्डिंग और फंडिंग के लिए सबसे अच्छा इकोसिस्टम बनाना है, और निवेश करने का लक्ष्य है। अगले 1 साल में 100 करोड़ निवेश करने की योजना है।

ये स्टार्टअप्स के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फंडिंग इवेंट रहा। 11 निवेशक पूरे भारत के पैनल का हिस्सा थे, जिनमें टीआईई एंजल्स के महावीर शर्मा, इकोसिस्टम वेंचर्स के अभिजीत भंडारी, यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स के अनिल जोशी और चेन्नई एंजल्स के के चंद्रन शामिल थे।
क्षेत्र के 15 चयनित स्टार्टअप प्रस्तुत किए गए। इकोसिस्टम वेंचर्स ने 4 करोड़ की ऑन-द-स्पॉट फंडिंग प्रतिबद्धता प्रदान की। जोकि 3 स्टार्टअप को प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के बाद आयोजित पैनल डिस्कशन में पी नरहरि, हिमांशु राय और सावन लड्ढा के साथ सभी स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया।ब
आईआईएम इंदौर ने हर हफ्ते 4 घन्टे इंदौर के स्टार्टअप्स के लिए समय देने का वादा किया वहीं पी नरहरि ने इंदौर के स्टार्टअप्स को कई सुविधाएं देने का ऐलान क़िया। वर्की को वर्किंग के सावन लड्ढा ने स्पेस देने का फैसला किया है जहां आईआईएम इंदौर और स्टार्टअप्स आपस में मिल पाएंगे।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्टार्टअप्स का परिचय वर्की कोवर्किंग के सीईओ सावन लड्ढा ने करवाया और आभार सीआईआई के अंकित मित्तल ने माना।
ऐडवर्टाइस के सीईओ मयूर सेठी ने सांसद लालवानी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब टेकऑफ के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में केतन भंडारी, टीआई-एमपी और सीआईआई का प्रमुख सहयोग रहा।
ये स्टार्टअप हुए सम्मानित
एग्रीटेक
- ग्रामोफोन
एडटेक
- एटम लैब्स
- क्लास मॉनिटर
फिनटेक
- बीमा कवच टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
- फिंगपे
प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर - कार्रग्रीन
कंटेंट एंड एंटरटेनमेंट - स्टेज ओटीटी फ़ॉर भारत
एफएमसीजी गुड्स होलसेल - शोपकिराना
ईएसजी सेक्टर
- ईकेआई – इंकिंग
टेलिकॉम
- ईनोआई
आईटी एंड सॉफ्टवेयर
11 पता
- क्यूबडोट्स
- जिनी टॉक
- सुपरसोर्सिंग
डिजिटल/वेब मार्केटिंग
- एडवरटाइस
- एआई ट्रिलियन
- रैक बैंक डेटा सेंट
सर्विसेज
- वर्की
- मेक माय हाउस
- डॉट बॉक्स कन्सेप्शन
इनफार्मेशन सर्विसेज/कंसल्टेंसी/बीपीओ
- एनेक्सी
- ऐनोवा सॉल्यूशन्स
फ़ूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री
- टीलोजी
- चाय सुट्टा बार
हेल्थ केअर
- इजी मेडिको
- सेंट्रल लैब
- इकोसिस्टम वेंचर्स


