- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भ्रमण पर निकला एनीमिया रथ, लोगों को एनीमिया के प्रति करेगा जागरूक
पद्मश्री जनक पलटा जी की उपस्थिति में सांसद शंकर लालवानी ने भी निःशुल्क रक्त परीक्षण कराया
इन्दौर। विश्व अप्लास्टिक एनीमिया दिवस के उपलक्ष्य में पाँच दिवसीय जागरुकता अभियान में एनीमिया रथ को इन्दौर सांसद शंकर लालवानी तथा पद्मश्री जनक पलटा जी एवं श्रीमती माला ठाकुर जी ने हरी झण्डी दिखाकर शहर में भ्रमण हेतु रवाना किया। उक्त अवसर पर डाॅ. ए.के. द्विवेदी डाॅ. भूपेंद्र गौतम, डाॅ. ऋषभ जैन डाॅ. विवेक शर्मा, डाॅ. जितेन्द्र पुरी सहित काफी संख्या में आयुष चिकित्सा के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्दौर सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, जिस तरह से इन्दौर पूरे देश में स्वच्छता में नम्बर 1 आया है उसी तरह से स्वास्थ्य में भी नम्बर 1 बनेगा, इस दिशा में डाॅ. द्विवेदी द्वारा किये जा रहे प्रयास मील के पत्थर साबित होंगे।
अपने उद्बोधन में डाॅ. जनक पलटा जी ने कहा कि, आज की युवा पीढ़ी को घर में उपलब्ध बहुमूल्य खाद्य पदार्थों की जानकारी इस रथ के द्वारा दी जायेगी। डाॅ. द्विवेदी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवांस्ड आयुष वेलनेस सेंटर एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि, हमारा प्रयास स्वस्थ दिखने वाली महिलाओं का भी हीमोग्लोबिन जाँच करके देखा जायेगा कि उनमें निर्धारित (सामान्य) हीमोग्लोबिन की मात्रा है या नहीं। आपने कहा कि, हमें स्वास्थ के साथ-साथ वेलनेस पर भी ध्यान देना चाहिए, ऐसा प्रयास करना चाहिए कि व्यक्ति बीमार ही न हों। आपने बताया कि, रथ चलाने का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुँचाना है। हम सभी ने मिलकर इन्दौर को स्वच्छ बनाया है अब हम सब मिलकर स्वस्थ भी बनायेंगे। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को एनीमिया तथा कुपोषण से बचाना होगा।

पद्मश्री जनक पलटा जी की उपस्थिति में सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने भी निःशुल्क रक्त (ब्लड) परीक्षण कराया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाओं का भी निःशुल्क रक्त (हीमोग्लोबिन) परीक्षण किया गया। साथ ही लोगों को गुड़ चना/खारक (छुहारा) वितरित कर घर में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों में जैसे भुना चना (देशी) गुड़, गरम दूध (हल्दी के साथ), बादाम, सोयाबीन, पालक, पपीता, पिण्ड खजूर, सत्तू (चना, जौ) गुड़ के साथ, गेहूँ का दलिया गुड़ दूध से बना हुआ, आँवला मुरब्बा/आँवला कैण्डी, गाजर, चीकू, चुकन्दर, सेब, अनार, किशमिश, छुहाड़ा, मुनक्का, अंजीर तथा माँसाहारियों के लिए मछली व अण्डा का सेवन कर रक्त (खून) बढ़ाने की सलाह दी गयी।
विशिष्ट अतिथि डाॅ. वैभव चतुर्वेदी जी एवं विशेष अतिथि डाॅ. भूपेन्द्र गौतम तथा श्रीमती माला ठाकुर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालन दीपक उपाध्याय ने किया, अतिथि स्वागत विनय पाण्डेय ने किया तथा आभार राकेश यादव ने व्यक्त किया।


