- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हार्डी संधू और आयशा शर्मा का नया गाना ‘कुड़ियां लाहौर दिया’ आपको डान्स फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए मज़बूर कर देगा-देखिये वीडियो अभी
देसी मेलोडीज़ आज भारत की सबसे प्रसिद्ध और प्रशंसित म्यूजिक लेबलों में से एक है। जब भी कोई नया गाना सामने आता है, देसी मेलोडीज़ अपने ग्रूवी बीट्स से हमें उस गाने का दीवाना बना देते है। हार्डी संधू का नया गाना जो देसी मेलोडीज द्वारा रिलीज़ किया गया है वह हमारे दिल और दिमाग में यक़ीनन हमें गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा और निश्चित रूप से हमारी पार्टी लूप लिस्ट में शामिल होगा।
हार्डी संधू ने, जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है, अपने क्रिएटिव संगीत से हमें प्रभावित करने में वह कभी असफल नहीं हुए। दिल को छू लेने वाले इमोशनल गानों से लेकर सॉफ्ट और प्लेज़न्ट रोमांटिक गानें और दिलकश पार्टी गानों तक, हार्डी संधू के विविध प्रकार के संगीत ने हमें कभी निराश नहीं किया है। उनका नया गाना ‘कुड़ियां लाहौर दिया’ उनके अन्य सभी गानों की तरह ही बहोत बढ़िया है। अरविंदर खैरा द्वारा निर्देशित इस गाने में खूबसूरत अभिनेत्री आयशा शर्मा भी हैं। संगीत बी प्राक द्वारा रचित है और गीत प्रसिद्ध गीतकार जानी द्वारा लिखा गया है जो अरविंदर खैरा के साथ देसी मेलोडीज़ के को-ओनर भी हैं।
देसी मेलोडीज ने अपने ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज़ किया है। इस वीडियो को प्रशंसकों के बेहद प्यार ने हिट बना दिया है।
रिलीज होने के कुछ ही घंटों में, इस गाने ने 3 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज बटोरे है। फॅन्स इस नयी जोड़ी और गाने के ट्रेंडिंग बीट्स के दीवाने हो गए है। इस गाने की अपबीट और रॉक वाइब्स को फॅन्स द्वारा भारी मात्रा में प्रशंसा मिल रही है। ‘कुड़ियां लाहौर दिया’ निश्चित रूप से हमारा नया पार्टी ट्रैक बनने वाला है जो हम सभी को अपनी शानदार और मदहोश करने वाली बीट्स पर नाचने पर मजबूर कर देगा।


