- Makers of The India Story Drop a Hard-Hitting Promo Exposing Food Adulteration in India
- भारत में 'खान-पान मिलावट की सच्चाई को उजागर करती फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज
- मध्य प्रदेश में पर्यटन के वैश्विक परिप्रेक्ष्य कार्यक्रम में मंत्री जी से मुलाकात, क्षेत्रीय सिनेमा के विकास हेतु सौंपा ज्ञापन
- काबुनी ने अपनी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की सोच को बढ़ावा देने के लिए श्रेयस अय्यर को सुपर कोच बनाया
- Buchi Babu Sana will make changes to 'Peddi' out of respect for the audience's feedback.
जैकलीन फर्नांडीज की सोशल मीडिया पर आखिरकार हुई 60 मिलियन फॉलोअर्स की फैमिली
चाहे बात हो फिल्मों की या सोशल मीडिया की, एक एक्ट्रेस जिसने सभी का दिल जीता है वो है खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज। श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन के ग्लोबल लेवेल पर काफी बड़ा फैनबेस है। ऐसे में वो हमेशा अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल की एक झलक शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.
हाल ही में जैकलीन के सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है और इस खुशी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने केक और डेकोरेशन के साथ सेलिब्रेट किया साथ ही इन यादगार पलों को अपने फैन्स का साथ शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया।
जैकलीन ने कैप्शन में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा-
“हम 60 मिलियन का परिवार हैं
इस यात्रा में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद #jf”
जैकलीन को हाल ही में ‘बच्चन पांडे’ में अपने प्रदर्शन के लिए बहुत प्यार मिला है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री को सबने एंजॉय किया।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन, अक्षय कुमार के साथ ‘राम सेतु’ और रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ के साथ फैन्स को कुछ मजेदार देने के लिए फिर से तैयार हैं।


