- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती 2 से टाइगर श्रॉफ ने रिलीज़ की व्हिसल बाजा 2.0
2014 में आई हीरोपंती के व्हिसल बाजा गाने में टाइगर और कृति की केमिस्ट्री और उनके शानदार डांस मूव्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब 2022 में एक बार फिर से इसे स्क्रीन पर जीवंत करने के लिए टाइगर और कृति व्हिसल बाजा 2.0 के साथ हमारे दिलों में जगह बनाने के लिए एक साथ आए है।
हाल ही में, टाइगर ने अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती से अपने फेमस ‘व्हिसल बाजा’ के रिप्राइज्ड वर्जन की एक झलक साझा की है। इसका लेटेस्ट वर्जेन जिसमें कृति सेनन भी शामिल हैं, जो हमें एक बार फिर से 2014 के दिनों की पुरानी यादों को ताजा कर रही हैं।
अब जबकि यह गाना गेइटी गैलेक्सी के सिंगल स्क्रीन थिएटर में रिलीज हो गया है, तो इंटरनेट पर भी इसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। टाइगर के शानदार डांस मूव ने पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
ऐसे में रीमेक को लेकर नॉस्टैल्जिक होते हुए स्टार ने एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा,
“22 अप्रैल को दोपहर में अपने स्पेशल सॉन्ग #Whistlebaja के 2.0 वर्जन को आपके सामने लाते हुए यादें ताज़ा हो गई हैं”
टाइगर श्रॉफ, जो हमेशा अपने डेयरिंग एक्शन सीन्सऔर मनमोहक डांस मूव्स से दर्शकों को चौंका देने में कामयाब रहे हैं, हाल में ‘हीरोपंती 2’ की रिलीज़ के लिए तैयार है।
फिलहाल हीरोपंती 2 की रिलीज को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमें एक अभियान पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का म्यूजिक ट्रैक ए आर रहमान ने दिया है।


