- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
आमिर खान इस 28 अप्रैल को अपने फैंस संग शेयर करेंगे ‘कहानी’
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज अपने प्रशंसकों को एक वीडियो से हैरान कर दिया, जिसमें सुपरस्टार ने रिवील किया कि वो कैसे 28 अप्रैल को सबके साथ एक स्पेशल ‘कहानी’ साझा करेंगे।
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्हें अपने बैटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते देखा जा सकता है, जिसके बारे में हम लगान के समय से जानते हैं। वीडियो में आमिर 28 अप्रैल को एक कहानी सुनाने का वादा करते हैं। कहानी सुनाने के उनके उत्साह को देखते हुए, उनके आस-पास के खिलाड़ी जोर से ‘हां’ कहते हैं!
वैसे फैक्ट यह है कि आमिर खान शायद ही कभी लोगों की नज़रों में आते हैं, तो ऐसे में उनके प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ जाती है।
हालांकि ‘कहानी’ क्या हो सकती है, इसके बारे में कई थ्योरी सुर्खिया बटोर रही हैं; लेकिन सच तो यह है कि फिल्म के जीवन पाठों से लेकर, व्यक्तिगत सामान्य ज्ञान और पेशेवर विकास तक, को निर्माताओं द्वारा हाल के समय में गुप्त रखा गया है।
एक बेहद प्राइवेट शख्स के रूप में जाने जाने वाले, सुपरस्टार के हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी हलचल मचा दी है, दरअसल, सभी 28 अप्रैल को इस रहस्य को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, आमिर खान दर्शकों के लिए मच अवेटेड ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं, जिसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है।


