- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जेके टायर ने एमपी ऑटो शो 2022 में नए दौर के मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए
इंदौर, अप्रैल, 2022: अपने ‘कस्टमर फर्स्ट’ की सोच पर चलते हुए, भारतीय टायर उद्योग और रेडियल टायर टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख एवं अग्रणी कंपनी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ने एमपी ऑटो शो में नए दौर की मोबिलिटी संबंधी जरूरतों को पूरा करने वाले, अपने नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट उत्पादों का उद्घाटन किया।
श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, माननीय कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, मध्य प्रदेश सरकार और श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, मध्य प्रदेश सरकार ने श्री वी. के. मिश्रा, टेक्निकल डायरेक्टर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के साथ जेके टायर पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। श्री दत्तीगांव और श्री शुक्ला ने पवेलियन का निर्धारित दौरा किया और उन्होंने जेके टायर के तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों की प्रशंसा की। ये उत्पाद विशेष रूप से स्मार्ट टायर तकनीक, नए लॉन्च किए गए पंचर गार्ड टायर और इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए टायरों की रेंज में प्रदर्शित किए गए थे।
नए दौर के मोबिलिटी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन करते हुए, ब्रांड के अपने प्रीमियर पेशकश के जरिये अन्य प्रतिभागी ओईएम के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया, जिनमें श्री एस. के. आर्य, चेयरमैन, जेबीएम ग्रुप, और कंज्यूमर सेगमेंट के अन्य विजिटर्स शामिल थे।
पवेलियन में, जेके टायर ने अपने लगभग तीस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट उत्पादों का अनावरण किया, जो नए दौर के सड़क परिवहन और मोबिलिटी के सभी रूपों के अनुकूल हैं, जिनमें कॉमर्शियल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन के साथ पैसेंजर कारें तथा टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स शामिल हैं। इसके अलावा, नए जमाने की सेंसर टेक्नोलॉजी, ट्रील मोबिलिटी सॉल्यूशंस, का भी लाइव प्रदर्शन किया गया, जो चलते वाहनों के टायर डेटा को एकत्र करती है।
इन उत्पादों की विविध रेंज को तीन अलग-अलग ज़ोन में प्रदर्शित किया गया था : न्यू एज सॉल्यूशंस, ईवी जोन और न्यू लॉन्च। न्यू एज सॉल्यूशंस में पैसेंजर वाहन सेगमेंट में स्मार्ट टायर, पंचर गार्ड टायर और टायर की अन्य रेंज का प्रदर्शन किया, जिसने अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित टायर समाधान की तलाश करने वाले एंड-यूजर्स का अधिकतम ध्यान आकर्षित किया। ईवी जोन में, कॉमर्शियल केटेगरी में ईवी उत्पादों की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की गई थी।
बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेशन बढ़ाने पर लगातार ध्यान देते हुए, जेके टायर ने कॉमर्शियल सेगमेंट के लिए तीन उत्पादों को लॉन्च किया। ये उत्पाद विशेष फीचर्स वाले हैं जो कॉमर्शियल वाहन उपयोगकर्ताओं के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
इस अवसर पर, श्री वी. के. मिश्रा, टेक्निकल डायरेक्टर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि “जेके टायर की पहचान टायर टेक्नोलॉजी में लगातार इनोवेशन करने वाली कंपनी के रूप में है। हम ‘स्मार्ट टायर’ टेक्नोलॉजी पेश करने वाली पहली टायर कंपनी रहे हैं। जेके टायर में, हमारा प्राथमिक उद्देश्य तकनीकी बढ़त के साथ केटेगरी-केंद्रित टायर पेश करना है। एमपी ऑटो शो में हमारे सभी उत्पादों का प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बेहतरी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’
एमपी ऑटो शो 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एमपीआईडीसी) द्वारा, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ 28 से 30 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों के रूप में विभिन्न ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स शामिल हैं।


