- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंदौर मैरियट होटल में सात्विक फूड फेस्टिवल
इंदौर. श्रावण का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में इंदौर की जनता पूजा-पाठ, कावड़ यात्रा में मग्न है। स्वाद के शौकीन इंदौर के लोगों का ध्यान सिर्फ और सिर्फ सात्विक भोजन की ओर रहता है। इसी बात को ध्यान में रखकर इंदौर मैरियट होटल ने सात्विक फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह फ़ूड फेस्टिवल इंदौर मैरियट होटल के ‘इंदौर किचन’ में 10 से 22 अगस्त 2018 तक आयोजित किया गया है। सात्विक फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन सावन के पावन महीने को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है।
इंदौर मैरियट होटल के जनरल मेनेजर, श्री देवेश रावत ने बताया – “इंदौर मैरियट होटल अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता हैl इसी कड़ी में सात्विक फूड फेस्टिवल का आयोजन होटल के ‘इंदौर किचन रेस्टोरेन्ट’ में किया जा रहा है जिसमें आपको सात्विक भोजन परोसा जाएगा। अतिथियों की विशेष मांग पर हमने श्रावण के पवित्र माह में सात्विक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है और यह सीज़न सात्विक फूड के लिए एकदम सही समय है। परिवार के साथ सात्विक फूड एंजॉय करने और समय बिताने का यह अच्छा अवसर होगा।”
सात्विक भोजन मन को शुद्ध एवं शरीर को शांति प्रदान करता है। सावन के सीज़न में लोग वेज खाना ही पसंद करते हैं। उनकी इस पसंद को ध्यान में रखते हुए सात्विक फूड फेस्टिवल में वेज मेन्यू हमारे मास्टर शेफ द्वारा तैयार किया गया है। सात्विक थाली में आपको परोसा जाएगा- छोले और ओट्स की टिक्की, लौकी और कोफ़्ता सब्जी, पनीर मिर्च मखाने, जीरा आलू, पँचमेल दाल, नवरतन पुलाव, ग्रीन सलाद, रसमलाई, फ्राइड पापड़, मेवे, रोटी एवं पुदीना चास। इस सात्विक थाली की कीमत मात्र 650/- प्लस टैक्सेज होगा।


