- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमृत महोत्सव के तहत 200 कोरोना वीरों का सम्मान
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन का अभिनव आयोजन
इंदौर। यह एक ऐसी गरिमामय शाम थी, जो अपनी जान पर खेलकर सैकड़ों मरीजों और जरूरतमंदों की जान बचाने वाले कोरोना वीरों की स्मृतियों में हमेशा के लिए महफूज हो गई। मौका था, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम एक शाम कोरोना वीरों के नाम का।
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में शुक्रवार शाम आयोजित इस अभिनव आयोजन में शहर के 200 कोरोना वीरों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, मीडियाकर्मी समेत समाज के अनेक वर्गों के लोग शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि हमने बेशक स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा नहीं लिया लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमने लड़ी है और इस तरह के आयोजनों का एकमात्र उद्देश्य कोरोना वीरों का उत्साहवर्धन करना है।
कार्यक्रम की उत्सवमूर्ति सुप्रसिद्ध समाज सेवी भरत मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में समाज के हर तबके ने अहम योगदान दिया है।हमें बड़ी खुशी है कि इस सम्मान समारोह में समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी, समाजसेवी भरत मोदी, डॉ. ए.के. द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, संपादक अनिल त्रिवेदी और डॉ. भूपेंद्र गौतम ने लगभग 200 कोरोना वीरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी देवी अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी की क्षेत्रीय ग्रंथपाल लिली डावर ने बखूबी संभाली।


