- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
सलमान खान ने ईद और दिवाली 2023 को किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के लिया बुक
बॉलीवड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों को दर्शक हमेशा एक त्योहार की तरह मनाते हैं, क्योंकि उन्हें बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के जाना जाता है। ऐसे में आने वाले साल यानी 2023 में सुपरस्टार दो फिल्मों – किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। शनिवार की सुबह, सलमान खान ने घोषणा की कि उनके एक्शन से भरपूर मनोरंजन, किसी का भाई किसी की जान 2023 की ईद पर रिलीज होगी। रिलीज, और इसके बाद दीवाली 2023 वीकेंड के दौरान टाइगर 3 की रिलीज होगी।
पिछले कुछ साल में, ईद रिलीज सलमान खान की फिल्मों का पर्याय बन गई है। वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, ट्यूबलाइट और भारत के बाद किसी का भाई किसी की जान सिनेमा हॉल में उनकी 10वीं ईद रिलीज होगी। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ, सलमान खान दर्शकों के लिए एक्शन एंटरटेनर का वादा करते हैं। किसी का भाई किसी की जान सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसमें पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू भी हैं।
दिवाली 2023 मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 के साथ टाइगर के रूप में सलमान खान की वापसी को चिह्नित करेगा। टाइगर फ्रैंचाइज़ी के पहले दो भाग बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुए, और टाइगर 3 के साथ भी गति जारी रहने की उम्मीद है। यह सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को एक मजबूत अवतार के साथ वापस लाता है। फिल्म को दुनिया भर में शूट किया गया है और निर्माताओं, वाईआरएफ ने दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक एक्शन से भरपूर अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


