- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
फोनभूत में कैटरीन कैफ पहली बार नज़र आएंगी भूत की भूमिका में
क्या आपने कभी कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत और आकर्षक भूत देखी है? वेल अगर नहीं , तो अब हो जाइए रेडी, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘फोन बूथ’ में एक्ट्रेस भूत के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं।
जबकि कैटरीना, सिद्धांत और ईशान स्टारर इस फिल्म के अपने फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों के बीच इसकी असामान्य कास्टिंग के लिए उत्सुकता बढ़ा दी थी, वहीं इसके एलान के साथ फिल्म की शैली को लेकर भी अटकलें तेज थी। हालांकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ‘फोन बूथ’ एक मजेदार हॉरर कॉमेडी है।
फोन भूत निस्संदेह एक ऐसी फिल्म है जो लंबे समय से सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दर्शक फिल्म की कहानी और बाकी जानकारियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, वहीं जो एक बड़ा सवाल उठ रहा है वह इसके घोस्ट कैरेक्टर को लेकर था। हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि फिल्म में कैटरीन भूत का किरदार निभाती नजर आएंगी। वैसे अब तक हमने कैट को फिल्मों में ग्लैमरस किरदार में ही देखा हैं। ऐसे में यह पहली बार है जब कैटरीन स्क्रीन्स पर गोस्ट के रोल में दिखाई देंगी। और क्योंकि फिल्म इस दिवाली रिलीज होने वाली है, इसलिए कैटरीना को पर्दे पर इस तरह की एक अलग भूमिका निभाते हुए देखना रोमांचक होगा।
यानी बॉलीवुड में सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स में से एक होने के नाते, कैटरीना अपने एक अलग तरह के चार्म के साथ भूत के रूप में आ रही हैं, जोकि निश्चित ही फिल्म के लिए एक ट्रीट होगी। फोन भूत शादी के बाद कैटरीना की पहली फिल्म होगी। इसके अलावा, इंटरनेट पर हाल ही में सामने आए वीडियो में सेट पर कास्ट को अच्छा समय बिताते हुए देखा गया था, जिसने इस तिकड़ी को फिल्म में एक साथ देखने का दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फोन भूत 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।


