- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ढाई द्वीप जिनायतन सेंटर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ठहरे भक्तों ने की ओयो की आवास सुविधाओं की सराहना
जनवरी, 2023, इंदौर: सप्ताह भर चलने वाले ढाई द्वीप जिनायतन के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हजारों श्रद्धालु इंदौर पहुँचे। ओयो को कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली आवास सुविधाओं के लिए सराहना मिल रही है। ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, ओयो द्वारा इंदौर स्थित 50 से अधिक होटल्स में सप्ताह भर चलने वाले समारोह के दौरान 5000 रूम नाइट्स प्रदान किए गए हैं। इनमें ओयो टाउनहाउस गांधी हॉल, ओयो टाउनहाउस लैंडमार्क, ओयो टाउनहाउस साउथ तुकोगंज, ओयो टाउनहाउस पिनेट्री और ओयो टाउनहाउस दिव्या पैलेस आदि जैसे कई होटल्स शामिल हैं।
ढाई द्वीप जिनायतन को दुनिया के सबसे अनोखे तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है, जो जैन धर्म के आध्यात्मिक गुरुओं को समर्पित है। 1.5 एकड़ भूमि में फैला यह शानदार आर्किटेक्चर दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगा, ऐसी उम्मीद है। इसमें 24000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला एक मंदिर, 18,000 वर्ग फुट में बना एक अध्ययन केंद्र, एक ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस और कई अन्य सुविधाएँ शामिल हैं।
एक सप्ताह तक चलने वाले ढाई द्वीप जिनायतन के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 15000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह का प्रत्येक दिन एक विशिष्ट अनुष्ठान के लिए समर्पित रहा, जिसमें 1143 पवित्र मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, गर्भगृह का महा महोत्सव और जन्माभिषेक आदि शामिल रहे।
ओयो ने अपने होटलों में ठहरने वाले मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे कि उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएँ दी जा सकें। इसमें 24×7 ग्राउंड सपोर्ट, स्थानीय यात्रा में सहायता और सप्ताह भर चलने वाले समारोह के लिए प्रत्येक होटल के लिए एक समर्पित टीम जैसी प्रमुख सुविधाएँ शामिल रहीं।
धार्मिक पर्यटन के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कविकृत, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, ओयो, ने कहा, “आध्यात्मिकता के लिए भारत की दुनिया भर में विशेष पहचान है। विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन में बढ़ती उपभोक्ता रुचि के साथ ही साथ आरामदायक, स्वच्छ और सुरक्षित आवास विकल्पों की माँग बढ़ने की भी उम्मीद है। स्थानीय रूप से संचालित होटल्स को लगातार समर्थन देकर ओयो गेस्ट्स को ठहरने के लिए उनके पसंदीदा विकल्प की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसे हम ढाई द्वीप जिनायतन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बरकरार रखने के लिए प्रयासरत रहे।”
आवास के लिए ओयो के साथ साझेदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए, पीयूष जैन, को-डायरेक्टर, ऑर्गेनाइजिंग कमिटी, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, ने कहा, “इतने बड़े पैमाने पर समारोह को आयोजित करने के लिए हम महत्वपूर्ण योजना और इसके सफल निष्पादन की प्रक्रिया से होकर गुजरे। हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि ओयो के साथ साझेदारी के नतीजे के रूप में हम श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक आवास प्रदान करने में सक्षम रहे हैं। टीम के सहयोग से यह एक यादगार अनुभव बन गया है। गुजरात के सोनगढ़ और उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में आगामी कार्यक्रमों के लिए ओयो को पसंदीदा भागीदार मानेंगे।”
धार्मिक पर्यटन, ओयो के लिए प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा पर इसकी हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट ‘इंडियाज़ ट्रेज़र ट्रोव ऑफ कल्चरल ट्रैवल 2022’ यह स्पष्ट करती है कि संस्कृति-यात्रा श्रेणी के भीतर, तीर्थ और विरासत स्थलों में उपभोक्ता की रुचि बढ़ रही है।


