- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बड़े फिल्मों की बड़ी हीरोइन के नाम से जानी जाती हैं दीपिका पादुकोण
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते है: “दीपिका पादुकोण अपने फैंस के लिए हैं बड़ी फिल्मों की बड़ी हीरोइन!
बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप लीडिंग एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण दुनिया भर में लोगों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ हिन्दी फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उनका खूब नाम हैं। दीपिका एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस है जिनपर हमेशा इंडस्ट्री को गर्व महसूस होगा। कह सकते है बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनने का दीपिका का ये सफर काबिल-ए-तारीफ है और आज जब हम उन्हें स्क्रीन्स पर देखते हैं तो उनकी शानदार आभा दर्शकों को गहराई से प्रभावित करती है।
दीपिका पादुकोण ने अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिसमें पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस जैसे कुछ और नाम शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारें रिकॉर्ड्स तोड़ दिए जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका की सुपर हिट जोड़ी को सबने एजॉय किया। यही नहीं दीपिका ने किंग खान के साथ ही ओम शांति ओम से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और जिसने आते ही उन्हें बड़ी स्टार बना दिया। इसके बाद से दीपिका सभी की फेवरेट हिरोइन बन गई। दीपिका ने कई पॉपुलर फिल्म मेकर्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया हैं और लोगो का प्यार पाया है।”
दीपिका के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स भी बेहद शानदार है। दीपिका जहां प्रभास के साथ प्रोजेक्ट कर रही हैं, वहीं ऋतिक रोशन के साथ फाइटर उनकी पहली एरियल एक्शन फिल्म होने जा रही है। दीपिका के इन फिल्मों को लेकर भी उनके फैन्स सुपर एक्साइटेड हैं। वहीं, दूसरी तरफ हाल में रिलीज हुई दीपिका की पठान हर दिन अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है।


