- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आईआईएम इंदौर के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया रियान जॉनसन के “नाइव्स आउट” का नाट्य रूपांतरण
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएमइंदौर) में संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 17 फरवरी 2023 को रियान जॉनसन के “नाइव्स आउट” का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। ढाई घंटे के इस अद्भुत प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटक के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर आईआईएम इंदौर के निदेशक, प्रो. हिमाँशु राय थे। इस नाटक को निर्देशित किया था फैकल्टी प्रो. श्वेता कुशल ने। नाटक मेंविभिन्न पाठ्यक्रमों के 17 विद्यार्थी शामिल हुए। तीन महीने की जोरदार तैयारी के बाद प्रस्तुत हुए इस नाटक को भरपूर सराहना मिली।
प्रोफेसर राय ने संस्थान के विद्यार्थियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को आकार देने में इस तरह के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरे कास्ट और क्रू को बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी टीमवर्क, नेतृत्व, संचार कौशल और कड़ी मेहनत के लिए सराहना करने के लिए मूल्यवान अवसर प्रदान करते हैं। मेरे छात्रों ने एक अद्भुत काम किया है, और मुझे उन पर बहुत गर्व है।”
यह नाटक बेनोइट ब्लैंक नाम के एक जासूस पर केंद्रित है, जो एक धनी, असंगठित परिवार के पितामह हार्लन थ्रोम्बे के निधन की जांच कर रहा है। नाटक लालच, क्रोध, ज्ञान, मित्रता, न्याय, घृणा, ईर्ष्या, सहित कई भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है।
प्रो. श्वेता कुशल ने कहा, “डिटेक्टिव फिक्शन हमेशा से मेरी पसंदीदा शैली रही है। यही कारण है कि मैं रियान जॉनसनके इस लेखन का नाट्य रूपांतरण करना चाहती थी। कहानी को स्क्रीन से मंच पर प्रस्तुत करने में चुनौतियां भी थीं। कलाकारों की असाधारण प्रतिबद्धता और सभी नेपथ्य के साथियोंकी लगन के बिना, दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिलना संभव नहीं होता, उन्होंने कहा। “यह आईआईएम इंदौर में मेरा चौथा नाटक है और संस्थान हमेशा से मेरे थिएटर आधारित रचनात्मक प्रयासों का बेहद समर्थन करता रहा है। मैं इस अविस्मरणीय अनुभव के लिए संस्थान की सदा आभारी हूं”, उन्होंने कहा।
नाटक में भाग लेने वाले अभिनेताओं में से एक, वंशिका चौधरी ने कहा कि यह नाटक कलाकारों और क्रू के तीन महीने की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम था। उन्होंने कहा, ‘हमारे नाटक की निर्देशक, प्रो. श्वेता कुशल ने यह सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि हम कलाकार अपने पात्रों में गहराई तक उतरे, अपनी भावनाओं को मूर्त रूप दें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।’ वंशिका ने कहा कि प्रो. कुशल की अटूट प्रतिबद्धता ने यह सुनिश्चित किया कि प्रस्तुति भव्य हो और नाटक के सभी घटक उत्कृष्ट रहें।
नाटक ने दर्शकों को आकर्षित किया और बहुत प्रशंसा पाई।इनमें आईआईएम इंदौर समुदाय के सदस्य, महू के सेना अधिकारी, और शहर के थिएटर प्रेमी शामिल थे।


