- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
प्राइम वीडियो ने बेमिसाल ग्लोबल स्पाई सीरीज़, सिटाडेल के फर्स्ट-लुक की तस्वीरें जारी करते हुए प्रीमियर के तारीख़ की घोषणा की, जिसमें स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे
इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म हुईं और प्राइम वीडियो ने आज एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर, सिटाडेल के फर्स्ट-लुक की तस्वीरें जारी की, साथ ही यह भी घोषणा की गई कि इस धमाकेदार सीरीज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर शुक्रवार, अप्रैल 28 को प्राइम वीडियो पर होगा जिसमें जबरदस्त रोमांच और उत्साह से भरे दो एपिसोड शामिल होंगे।
इसके बाद 26 मई तक हर हफ्ते प्रत्येक शुक्रवार को एक नया एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा। रुसो ब्रदर्स AGBO और शो-रनर डेविड वील इस लैंडमार्क, हाई-स्टेक ड्रामा के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जिसमें स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मुख्य किरदार निभाए हैं। सिटाडेल दुनिया के 240 देशों एवं क्षेत्रों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध होगा।
सिटाडेल के बारे में:
आठ साल पहले सिटाडेल पूरी तरह तबाह हो चुका था। यह स्वतंत्र रूप से अपना काम करने वाली ग्लोबल स्पाई एजेंसी थी, जिसे लोगों की हिफाजत और सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी — लेकिन उसे मन्टिकोर के गुर्गों ने नष्ट कर दिया था, जो परछाई बनकर दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला एक शक्तिशाली सिंडिकेट है। सिटाडेल की तबाही के समय इसके सबसे बड़े एजेंट, यानी मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनास) किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे थे और इससे जुड़ी यादों को भूल चुके थे। इसके बाद से ही वे दुनिया की नजरों से ओझल हो गए हैं, और अपने अतीत को भूलकर एक नई पहचान के साथ जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक रात सब कुछ बदल जाता है, जब मेसन के साथ सिटाडेल में पहले काम कर चुकी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) उसे ढूंढ निकालती है, जिसे मन्टिकोर को दुनिया पर काबू करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। मेसन अपनी पूर्व सहयोगी नादिया को ढूंढता है। फिर दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं और राज़, झूठ और खतरनाक-फिर भी अमर प्रेम पर बने रिश्ते से जूझते हुए मन्टिकोर को रोकने की कोशिश में दुनिया भर में घूमते हैं।
इस सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन ने मेसन केन, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने नादिया सिंह, स्टेनली टुकी ने बर्नार्ड ऑरलिक, लेस्ली मैनविल ने डाहलिया आर्चर, ओसि इखिले ने कार्टर स्पेंस, एशले कमिंग्स ने एब्बी कॉनरॉय, रोलैंड मोलर ने एंडर्स सिल्जे और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने कॉनरॉय की भूमिका निभाई है।
अमेज़न स्टूडियोज़ और रुसो ब्रदर्स AGBO के सिटाडेल में AGBO के लिए एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट, और स्कॉट नेम्स एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं, जिसमें डेविड वील शोरनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। मिडनाइट रेडियो के लिए जोश एप्पलबॉम, आंद्रे नेमेक, जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। न्यूटन थॉमस सिगेल और पैट्रिक मोरन भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के रूप में काम कर रहे हैं।


