- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द बॉडी शॉप ने इंदौर में अपना पहला एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर खोला; शहर में यह इसका तीसरा स्टोर है
नये स्टोर में पेचीदा गोंड कला है, जिसमें स्थानीय महिलाओं को वे आम तोड़ते दिखाया गया है, जिन्हें ब्राण्ड अपने कम्युनिटी फेयर ट्रेड प्रोग्राम के माध्यम से स्थायी तरीके से प्राप्त करता है
Indore, 11 अप्रैल, 2023 : मूल रूप से ब्रिटेन के नैतिक ब्यूटी ब्राण्ड, द बॉडी शॉप ने मध्यप्रदेश के इंदौर में अपने पहले एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर का उद्घाटन किया है। पूरी तरह से संवादपरक यह स्टोर शहर में द बॉडीशॉप का तीसरा स्टोर है और मशहूर सिटाडेल मॉल में स्थित है, जोकि इंदौर की सबसे बड़ी रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है। 45 से ज्यादा वर्षों से सौंदर्य उद्योग में पहल करने वाले और बदलाव लाने वाले के तौर पर दुनियाभर में मशहूर द बॉडी शॉप ने सुनिश्चित किया है कि हाल ही में लॉन्च हुआ स्टोर अनोखे गोंड कला रूप से उसकी सबसे महत्वपूर्ण अवधारणाओं में से एक, उसके कम्युनिटी फेयर ट्रेड प्रोग्राम को प्रदर्शित करे।
ब्राण्ड के एक्टिविस्ट डीएनए के मुताबिक, इंदौर में अपनी तरह का यह पहला स्टोर पेचीदा गोंड कलाकारी को दिखाता है, जिसमें वे मैनग्रोव्स दर्शाए गए हैं जहां से स्थानीय महिलाएं वे आम उठा रही हैं, जिन्हें द बॉडी शॉप स्थायी तरीके से छत्तीसगढ़ की मनोरमा इंडस्ट्रीज से अपने शर्तिया कम्युनिटी फेयर ट्रेड प्रोग्राम के माध्यम से प्राप्त करता है। पाटनगढ़, डिंडोरी, मध्यप्रदेश के होनहार गोंड कलाकार रमन सिंह व्याम द्वारा डिजाइन किया गया यह नया स्टोर मध्य भारत के गोंड समुदाय की प्रसिद्ध लोककला से सुसज्जित है। गोंड संस्कृति से मिश्रित यह कला वाइब्रेंट और रंगीन है और इसकी स्पष्ट रेखाएं तथा बिन्दु एक कहानी को जीवन देते हैं। रूपांकनों की एक विविधता के साथ गोंड कला प्रकृति, गोंड समुदाय और जीवन से प्रेरित है। ब्राण्ड के एक्टिविस्ट डीएनए के अनुसार, इंदौर में अपनी तरह का यह पहला स्टोर दिखाता है कि स्थानीय महिलाएं कैसे आम तोड़ती हैं, उन्हें छीलती हैं और गुठलियों को उत्पादन सुविधा में भेजने से पहले तोड़ती हैं, जहाँ आम की गुठलियों का पोषक तेल निकाला जाता है।
यह स्टोर एक एक्सपेरिएंशल जगह है, जहाँ द बॉडी शॉप के ग्राहक पता लगा सकते हैं कि वे बदलाव लाने वाली इस अवधारणा का हिस्सा कैसे बन सकते हैं और स्थानीय समुदायों तथा पर्यावरण को सकारात्मक तरीके से कैसे प्रभावित कर सकते हैं। इस स्टोर को अनोखा बनाने वाली खूबियों में से कुछ इस प्रकार हैं।
आरआरआर की अवधारणा
स्थायित्व को अपने ब्राण्ड की पहचान के केन्द्र में रखकर द बॉडी शॉप यह सुनिश्चित करने के अभियान पर है कि उपयोग में लाया गया प्लास्टिक रिसाइकल और रिपर्पज हो, ताकि प्लास्टिक का कचरा कम बने। आरआरआर (रिटर्न, रिसाइकल, रिपीट) की अवधारणा के अनुसार नया एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर ग्राहकों को द बॉडी शॉप के किसी भी पर्सनल केयर प्रोडक्ट की पैकेजिंग आसानी से रिसाइकल करने देगा, जैसे कि टब, ट्यूब, बॉटल और पॉट। जब ग्राहक खाली कंटेनर्स को रिसाइकल बिन में डालते हैं, तब ब्राण्ड के स्थानीय भागीदार उन्हें रिपर्पज करते हैं, ताकि कचरा कम या बिलकुल नहीं हो। पर्यावरण की भलाई में अपना योगदान देना अब कितना आसान हो गया है!
स्टोर का स्थायी ढांचा
अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए और नैतिक तथा पर्यावरण-हितैषी होने की अपनी पहचान को बनाये रखकर द बॉडी शॉप ने अपनी एक्टिविस्ट वर्कशॉप के ढांचे में स्थायी चीजों का इस्तेमाल किया है, जो दोबारा उपयोग किये जाने योग्य लकड़ी और प्लास्टिक से बनी हैं। इसके अलावा, स्टोर में वर्कटॉप सर्फेस भी हैं जो 100% रिसाइकल होने वाली उस सामग्री से निर्मित होती हैं, जिन्हें इस्तेमाल नहीं होने पर कूड़ाक्षेत्रों या समुद्र में फेंक दिया जाता है।
एक्टिविज्म हब
एक्टिविस्ट के तौर पर अपने उत्साह के अनुसार, इंदौर में द बॉडी शॉप के नये स्टोर में नए स्टोर में एक एक्टिविज्म हब है, जहाँ ग्राहक ब्राण्ड के एक्टिविज्म के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के लिये अभियान हेतु बदलाव लाने वालों में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि लैंगिक समानता से लेकर अनुकूलता और पशुओं पर परीक्षण को रोकना। स्टोर में विशेषज्ञ होंगे, जो ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे और यह समझने में उनकी मदद करेंगे कि एक ज्यादा स्वच्छ और उचित संसार बनाने में वे कैसे शामिल हो सकते हैं।
द बेस्टसेलर बे
द बॉडी शॉप के कई उत्पाद उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और इसलिये बेस्टसेलर कहलाते हैं। सिर से लेकर पैर तक के लिये काम आने वाला यह टीएलसी अक्सर ब्राण्ड के कम्युनिटी फेयर ट्रेड प्रोग्राम के माध्यम से प्राप्त किये जाने वाले सक्षम सामग्रियों से बने उत्पाद पेश करता है, जैसे कि टी ट्री, एलो वेरा, हेम्प, सीवीड, एडेलवीस, आदि। ग्राहक अपनी त्वचा और बालों की जरूरत को बेहतर तरीके से समझें, इसके लिये द बॉडी शॉप के योग्य कर्मचारी हाथों-हाथ प्रदर्शन की पेशकश करते हैं।
गिफ्टिंग स्टेशन
उपहार देना एक नियम बन चुका है- जन्मदिन, सालगिरह, शादी और त्यौहार, यह सभी अपने प्रियजनों को उपहार देने के लिये होते हैं। ग्राहक अपने दोस्तों और परिवार के लिये सेल्फ-केयर का सबसे बढि़या तोहफा बना सकें, इसमें उनकी मदद के लिये द बॉडी शॉप के नये स्टोर में एक गिफ्टिंग स्टेशन है। ग्राहक रचनात्मक होकर उपहारों को स्टिकर, रिबन और पुन:चक्रण के योग्य कागज से निजीकृत बना सकते हैं।
एक्टिविस्ट्स की टीम

ब्राण्ड के एक्टिविज्म पर मार्गदर्शन देने वाले विशेषज्ञों के अलावा, द बॉडी शॉप के स्टोर में जानकारों की टीमें हैं, जो उत्पादों के सम्बंध में ग्राहकों की सहायता करती हैं, विशेषज्ञ के रूप में सलाह देती हैं और निजीकृत बदलावों तथा आनुभविक प्रदर्शनों की व्यवस्था भी करती हैं। वे एक बेहतर और ज्यादा हरित संसार बनाने के लिये ब्राण्ड के मिशन में सामाजिक तथा पर्यावरणीय न्याय के लिये उसके अभियान भी समझाती हैं।
द बॉडी शॉप इंडिया में एशिया दक्षिण के लिये मार्केटिंग, ई-कॉमर्स एवं उत्पाद के वाइस प्रेसिडेंट हरमीत सिंह ने कहा, “हम इंदौर में अपने नये एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जहाँ आकर्षक गोंड कला है, जो हमारे स्तंभों में से एक, यानि कम्युनिटी फेयर ट्रेड प्रोग्राम का प्रदर्शन करती है। द बॉडी शॉप ने हमेशा समाज और अपनी धरती के लिये औचित्य सुनिश्चित करने, बदलाव की वकालत करने, खासकर महिलाओं के लिये और बेहतर जीवन जीने के लिये उन्हें सशक्त करने की प्रतिबद्धता निभाई है। हमारे एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर का आधार बदलाव लाने वाले एक ब्राण्ड के तौर पर हमारा अनूठा दृष्टिकोण और हमारी पहचान है। इंदौर हमारे लिये प्रमुख बाजारों में से एक है और हम चाहते हैं कि ग्राहक समावेशन को अपनाने, महिला सशक्तिकरण की वकालत करने और निश्चित तौर पर, स्थायी अभ्यासों के लिये हमारा साथ दें।”
भारत में द बॉडी शॉप के 200 से ज्यादा स्टोर्स हैं, जिनमें 20 से ज्यादा एक्टिविस्ट वर्कशॉप स्टोर्स हैं, जो व्यवस्थित बदलाव और स्थायित्व लाने पर केन्द्रित हैं।


