- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
फिल्म ‘चल जिंदगी’ की स्टार कास्ट और डायरेक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए आए इंदौर
एक्टर संजय मिश्रा, एक्ट्रेस शैनन के और डायरेक्टर विवेक शर्मा मीडिया और स्कूली बच्चों से हुए मुखातिब
इंदौर: टीम चल जिंदगी अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए जोरों से लगी हुई है। इसी सिलसिले में टीम मंगलवार को इंदौर पहुंची। जहां चल जिंदगी के कलाकार गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों और मीडिया से से मुखातिब भी हुए। कलाकारों ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किया और उनके साथ डिफरेंट एक्टिविटी में भी पार्टिसिपेट किया।
चल जिंदगी एक जीवन से जुड़ी फिल्म है। यह इस बारे में है कि कैसे जिंदगी के सफर में लाइफ और इमोशन एक रोड ट्रीप पर हमारी बाइक पर एक साथ होती हैं। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा, बहुमुखी विवेक दहिया, जो स्टेट ऑफ सीज में अपने अविश्वसनीय काम के लिए जाने जाते हैं, शैनन के एक शानदार एक्ट्रेस-सिंगर और महान गायक कुमार शानू की बेटी भी हैं, इसके अलावा चल जिंदगी में मीता वशिष्ठ ,विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, और विवान शर्मा का शानदार अभिनय देखने के लिए मिलेगा।
इस अवसर पर अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा, “फिल्म को देखने के बाद आप समझ सकेंगे हैं कि मैंने ‘चल जिंदगी’ को क्यों चुना। साथ ही, मैं फैंस को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सभी ने मिलकर जो मास्टर पीस तैयार किया है उसको दर्शकों को देखने में बहुत आनंद आएगा। “
डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा, “चल जिंदगी का यह हमारा पहला टूर है और पोस्टर लांच होने के बाद से उसको मिली प्रतिक्रिया से मैं बहुत खुश हूं। धन्यवाद इंदौर और यहां के लोगों का इतने शानदार स्वागत करने के लिए और फिल्म को सपोर्ट और प्यार करते रहें।
यह महत्वाकांक्षी फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित है और जल्द ही रिलीज होने वाली है। चल जिंदगी के पोस्टर में संजय मिश्रा, विवेक दहिया और शैनन के को लेह-लद्दाख की घाटी में देखा जा सकता है। इस बारे में अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


