- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शक्ति पम्पस् ने युगांडा में सोलर पॉवर्ड वॉटर पंपिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की
शक्ति पम्पस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश पाटीदार ने ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लिया।
पीथमपुर, मध्य प्रदेश: देश में सोलर पम्पस्, प्रेशर बूस्टरपम्पस, मोटर, कंट्रोलर और इन्वर्टर बनाने और निर्यात करने वाली अग्रणी कंपनी शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड ने युगांडा सरकार से मिले ऑर्डर को सप्लाई करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम्पाला में एक ब्रांच ऑफिस भी शुरू किया है।
युगांडा की इस सोलर पावर्ड पाइप्ड पेयजल वितरण योजना का उद्घाटन माननीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और युगांडा के विदेश मंत्री माननीय जनरल जेजे अबुबखर ओडोंगोव युगांडा के जल एवं पर्यावरण मंत्री माननीय सैम मंगुशो चेप्टोरिसने किया। इस अवसर परयूगांडासरकार के वरिष्ठ सदस्यऔर शक्ति पम्पस् इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश पाटीदार और प्रोजेक्ट हेड श्री चेतन कनोजिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सोलर पॉवर्ड पंपिंग सिस्टम्स के लिए शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड को युगांडा सरकार के जल एवं पर्यावरण मंत्रालय से एक कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर मिला है जिसकी कुल कीमत 35.30 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 290 करोड़ रुपये) है जिसे इंडिया एक्जिम बैंक ने यूगांडा सरकार को फाइनेंस किया है। यह परियोजना 20 ग्रामीण जिलों में पांच लाख युगांडा के निवासियों को सुरक्षित और स्थायी जल आपूर्ति प्रदान करेगी।
अपने इस अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर शक्ति पम्पस् (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दिनेश पाटीदार ने कहा -“हम बहुत खुश हैं, कि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है, और यह शक्ति पम्पस के लिए एक बड़ा पड़ाव है। यह प्रोजेक्ट अफ्रीका में हमारे ग्रीन एनर्जी के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण अंग है और इससे अफ्रीका के अन्य देशों को भी हमारे साथ हाथ मिलाकर इस दिशा में काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी के कुल राजस्व का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा निर्यात से आता है। वर्तमान में यूएस और मिडिल ईस्ट बाजार में हम सबसे पसंदीदा निर्यातक हैं और इसी प्रकार से हम आने वाले समय में अन्य महाद्वीपों में भी अपना स्थान बनाना चाहते हैं।”


