- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
समझदारी से तैयार की गई वित्तीय योजना के माध्यम से वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश करें -नीरज धवन, कंट्री मैनेजर, एक्सपीरियन इंडिया
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने और अपने परिवार के लिए इच्छानुसार अच्छी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए ज़रुरत के लायक बचत और निवेश ज़रूरी है। आर्थिक आज़ादी हासिल करने के लिए, किसी व्यक्ति को बचत और निवेश करने की एक अच्छी तरह से तैयार की गई योजना बनाने की ज़रुरत होती है ताकि यह पक्का किया जा सके कि हम अपने आरथिक लक्ष्यों को पूरा कर सकें। हालांकि, अचानक मुसीबत और कर्ज जैसी कठिनाई किसी की आर्थिक आज़ादी के लक्ष्य की राह में बाधा डाल सकती हैं।
फिर भी, मुसीबत के मौकों के लिए योजना बनाना और उन्हें आर्थिक योजना में शामिल करना आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की मंजिल तक पहुंचने में सहायता कर सकता है। एक व्यक्ति स्पष्ट और व्यवहारिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित कर सकता है, बजट तैयार कर सकता है और विभिन्न वित्तीय उत्पादों में निवेश करते हुए मुसीबत के लिए योजना बना सकता है और क्रेडिट स्कोर और कर्ज पर नजर रख सकता है। किसी की वित्तीय योजना में इन उपायों को शामिल करने से आर्थिक आज़ादी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, जिससे तनाव के बगैर जीवन का आनंद लिया जा सकता है।
कोई व्यक्ति पैसा कमाने और बचाने के लिए कड़ी मेहनत करता है और इसे ध्यान में रखते हुए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आर्थिक आज़ादी प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं:
स्पष्ट और व्यावहारिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें
आर्थिक आज़ादी हासिल करने के लिए, कम और लंबे समय के लिए स्पष्ट और व्यावहारिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें जो आपकी जीवन शैली के विकल्पों के मुताबिक हों। अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर इन लक्ष्यों को प्राथमिकता दें, नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर पेशेवर सलाहकार की मदद लें। अनुशासन और निरंतरता से आर्थिक आजादी हासिल करना संभव है।
अपना बजट बनाएं
एक सामान्य और प्रचलित वित्तीय गलती जो बहुत से लोग करते हैं वह यह है कि वे बचत पर खर्च को प्राथमिकता देते हैं। इसमें गैरज़रूरी और बिना योजना बनाए खरीद शामिल है और इस रकम को बेहतर रिटर्न वाले माकूल निवेश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक विकल्प के रूप में, अपनी बचत और खर्च की योजना बनाने के लिए एक सक्रिय नजरिया अपनाने में बुद्धिमानी है। इसमें एक ऐसा बजट बनाना शामिल है जो सभी खर्चों की रूपरेखा तैयार करता है जो आवश्यक चीजों पर ध्यान केंद्रित करता है, बची हुई राशि के साथ निवेश के अवसरों के लिए धन आवंटित करता है। यह रणनीति से यह फायदा होता है कि वित्तीय स्थिरता प्रदान करने के लिए आपके फंड का अच्छी तरह से उपयोग किया जाता है।
कर्ज (डेट) का प्रबंधन करें
आर्थिक आज़ादी हासिल करने के लिए, अपने लार्क (डेट) का प्रबंधन करना ज़रूरी है। इसमें कर्ज चुकाने के लिए एक अच्छी तरह से तैयार की गई योजना बनाना शामिल है, साथ ही यह सुनिश्चित करना कि आपके पास दूसरे आर्थिक ज़रूरतों के लिए काफी पैसा है। एक बजट बनाएं जिसमें कर्ज के भुगतान सहित सभी खर्चों का हिसाब हो और उस पर टिके रहें। अपने कर्ज का कारगर प्रबंधन करके, आप अपना वित्तीय बोझ कम कर सकते हैं, अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार कर सकते हैं और आर्थिक आज़ादी हासिल करने के करीब पहुंच सकते हैं।
कम उम्र में निवेश करना शुरू करें
परम्परागत रूप से, वित्तीय बाजार लंबी अवधि में सही रिटर्न देने के लिए जाने जाते हैं। जब आप जल्दी निवेश करना शुरू करते हैं, तो आपके रिटायरमेंट लिए चक्रवृद्धि के कारण आपका निवेश तेजी से बढ़ता है। अपने वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की सीमा के अनुसार निवेश की योजना बनाने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।


