- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मैंगो जत्रा को बारिश के चलते एक दिन और सोमवार तक बढ़ाया, तीन दिनों में 45 हजार दर्जन से अधिक बिके आम
रविवार को स्वाद के शौकीन उमड़े, खूब लिया आम का स्वाद, सोमवार तक चलेगा मैंगो जत्रा, कृषकों का नुकसान नहीं हो इसलिए बढ़ाया जत्रा
इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में 3 दिनों से चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा को बारिश के चलते एक दिन और सोमवार तक बढ़ा दिया गया। इन तीन दिनों में तकरीबन 45 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खूब खरीदे। हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को जबरजस्त प्रतिसाद मिला।रविवार को स्वादप्रेमियों की भीड़ खूब उमड़ी।
ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का समापन रविवार को होना था मगर बारिश के चलते इस जत्रा को सोमवार तक बढ़ा दिया गया। यह निर्णय कृषकों का नुकसान नहीं हो इसलिए लिया गया। यह जत्रा सोमवार को सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।
तीसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका। महाराष्ट्र रत्नागिरी और देवगढ़ का विश्व प्रसिद्ध हापुस आम का इन तीन दिनों में हजारों स्वाद के शौकीनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मैंगो जत्रा में 45 हजार दर्जन आम इंदौरियो ने खरीदे, वही 7 हजार से ज्यादा आम तो कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही स्वाद प्रेमियों ने खूब चखे। हर बार की तरह इस बार भी मैंगो जत्रा में खासा उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और सुबह 09 से देर शाम तक लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। रविवार होने से हजारों स्वाद प्रेमी उमड़े।
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बिक्री भी खूब हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार,अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने आम खूब खरीदे।
स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी खूब जायको का स्वाद लिया। महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया यह फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला फूड है। स्वादप्रेमी नितेश ने कहा कि जत्रा में पाव भाजी,चकरी का स्वाद भी लाजवाब रहा, मैंगो मस्तानी ने भी गर्मी में राहत दी।
दर्शन जागीरदार नीरज तैलंग ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को खूब खरीदा गया।
रविवार को मैंगो जत्रा में अखंड धाम के महामंडलेश्वर श्री चैतन्य स्वरूप महाराज सहित अन्य गणमान्य नागरिक पधारे।


