- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
भारत की कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा ने बच्चों के स्वास्थ्य पर आयोजित किया विशेष सैशन
इंदौर: हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के प्रयास में डाबर की ओर से कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा ने एक विशाल जागरुकता अभियान का आयोजन किया। जिसके माध्यम से बच्चों को उनकी सेहत से जुड़े सात पहलुओं जैसे अच्छा डाइजेशन, रेस्पीरेटरी हेल्थ, मजबूत हड्डियों एवं मांसपेशियों, ताकत, स्टैमिना, और बेहतर इम्युनिटी के बारे में जागरुक बनाया गया।
यह अभियान आज इंदौर के निगम क्षेत्र बास्केटबॉल ट्रस्ट मैं आयोजित हुआ, जिसमें 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्टेमिना और मजबूत इम्युनिटी के साथ-साथ बेसिक हाइजीन एवं सेहतमंद आहार के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही उन्हें डाबर वीटा से युक्त स्पेशल हेल्थ किट भी दी गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री दिनेश कुमार- मैनेजर कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा, आजकल बच्चे पढ़ाई से लेकर खेलों और एक्स्ट्रा-करीकुलर एक्टीविटीज़ में भी अच्छा परफोर्मेन्स देना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें संतुलित एवं पोषक आहार की ज़रूरत है, ताकि उनका विकास ठीक से हो सके। एक कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक में सभी ज़रूरत विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं, जो आमतौर पर हमारे रोज़मर्रा के आहार से पूरे नहीं हो पाते। डाबर वीटा ऐसी हेल्थ ड्रिंक है
जो बढ़ते बच्चों को सभी ज़रूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराती है। डाबर के 138 सालों के भरोसे, गुणवत्ता और अनुभव पर आधारित डाबर वीटा 30 आयुर्वेदिक बूस्टर्स के गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद अश्वगंधा, गिलोय, ब्राह्मी और शंखपुष्पी बच्चों की सेहत से जुड़ी 7 ज़रूरतों को पूरा करते हैं जैसे शरीर का विकास, दिमाग का विकास, स्टेमिना और ताकत, मजबूत हड्डियां एवं मांसपेशियां तथा अच्छा डाइजेशन एवं रेस्पीरेटरी हेल्थ। इस तरह यह ड्रिंक बच्चों को स्वस्थ बनाने में मदद करती है।
साथ ही इसका स्वादिष्ट चॉकलेटी टेस्ट बच्चों को खूब लुभाता है। डॉ अजीत पाल सिंह चौहान ने कहा, ‘‘संतुलित आहार जैसे फलों, सब्ज़ियों, साबुत अनाज के साथ-साथ अच्छी हेल्थ ड्रिंक बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बच्चों को खास मैक्रो, माइक्रो एवं फाइटो (पौधों से मिलने वाले विशे पोषक तत्व) न्यूट्रिएन्ट्स की ज़रूरत होती है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर ऐसे ही पोषक तत्व डाबर वीटा को कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक बनाते हैं जैसे आंवला और अश्वगंधा इम्युनिटी बढ़ाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, ब्राह्मी और शंखपुष्पी बच्चों की एकाग्रता एवं लर्निंग की क्षमता बढ़ाते हैं। इसी तरह द्रक्षा एंटी-ऑक्सीडेन्ट की तरह काम करता है
और रोज़मर्रा में शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। बच्चों के विकास के लिए संतुलित एवं पोषक आहार के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए डाबर वीटा ने देश भर की जानी-मानी स्पोर्ट्स एकेडमियों/ विद्यालय के साथ हाथ मिलाया है। इस अभियान के माध्यम से हम बच्चों को सेहतमंद आहार के बारे में शिक्षित करना चाहते हैं, जो उनके शरीर एवं दिमाग के विकास तथा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ज़रूरी हैं। इसके अलावा स्टेमिना और अच्छी इम्युनिटी होना भी बच्चों के विकास के लिए बहुत अधिक मायने रखता है।’श्री कुमार ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।
डाबर इंडिया लिमिटड के बारे में: डाबर इंडिया भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। पिछले 138 सालों से गुणवत्ता की धरोहर को बनाए रखते हुए आज डाबर भारत का सबसे भरोसेमंद नाम बन चुका है और दुनिया की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक एवं नैचुरल हेल्थकेयर कंपनी है। डाबर इंडिया के एफएमसीजी पोर्टफोलियो में नौ पावर ब्राण्ड्स शामिल हैं-हेल्थकेयर स्पेस में डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर हनीटस, डाबर पुदीन हरा और डाबर लाल तेल; पर्सनल केयर स्पेस में डाबर आंवला, डाबर रैड पेस्ट और वाटिका; तथा फूड कैटेगरी में रियल।


