- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बिड़ला सेलूलोज़ ने प्राचीन और विलुप्त वनों के संरक्षण और सुधार कार्यों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए की कैनोपी की हॉट बटन रिपोर्ट 2023 में नंबर एक रैंकिंग
लगातार चौथे साल ‘डार्क ग्रीन शर्ट’ में मिली उच्चतम रेटिंग
पर्यावरण पर केंद्रित गैर-लाभकारी संस्था कैनोपी ने अपनी एनुअल हॉट बटन रिपोर्ट जारी की है, जो फैशन ब्रांडों और खुदरा विक्रेताओं को वन फाइबर सोर्सिंग के लिए मैन मेड सेल्युलोसिक फाइबर (एमएमसीएफ) के सप्लायर की जानकारी प्रदान करती है।
रैंकिंग पर टिप्पणी करते हुए, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर और बिड़ला सेलूलोज़ के बिजनेस डायरेक्टर श्री एच के अग्रवाल ने कहा, “यह पुरुस्कार सस्टेनेबल वुड सौर्सिंग प्रैक्टिस, फ़ॉरेस्ट कंसर्वेशन, इनोवेशन, अगली पीढ़ी के फाइबर सॉल्यूशन और पूरी वैल्यू चैन में पारदर्शी संचालन में सुधार के लिए बिड़ला सेलूलोज़ के दृढ़ समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है।”
अन्य वैश्विक एमएमसीएफ उत्पादकों के साथ-साथ बिड़ला सेलूलोज़ ने भी 2030 तक कम से कम 30% टेरेस्टियल इकोसिस्टमके संरक्षण के लिए जैविक विविधता पर कन्वेंशन की प्रतिबद्धता के कार्यान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों का समर्थन किया है।
कंपनी सर्कुलरिटी को बढ़ाने के लिए ब्रांड्स और सप्लाई चेन पार्टनर्स, इनोवेटर्स और कैनोपी, फैशन फॉर गुड और सर्कुलर फैशन पार्टनरशिप जैसे ऑर्केस्ट्रेटर्स के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करती है।
कैनोपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकोल रायक्रॉफ्ट ने कहा, “कैनोपी की 2023 हॉट बटन रिपोर्ट में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए आदित्य बिड़ला को हार्दिक बधाई।”
“हम एमएमसीएफ सप्लाई चैन से प्राचीन और लुप्तप्राय वनों को हटाने के लिए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं और अगली पीढ़ी के लिए फाइबर को बड़े पैमाने पर बाजार में लाने के लिए उनकी लगातार प्रगति से प्रोत्साहित हैं।”


