- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अलंकृता सहाय ‘फूह से फैंटेसी’ सीजन 3 में अपने एपिसोड के मिले प्यार और सराहना से बेहद रोमांचित हैं, प्रशंसकों के लिए धन्यवाद संदेश साझा किया!
जब से प्रशंसकों को यह पता चला कि अलंकृता सहाय जियो सिनेमा के विशेष ‘फूह से फैंटेसी’ सीजन 3 के दूसरे एपिसोड का हिस्सा हैं, तब से उनकी ओर से उम्मीदें काफी उम्मीदे थीं। अलंकृता ने जब भी स्क्रीन पर कोई किरदार निभाया है, उन्होंने उसके साथ पूरा न्याय किया है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बार भी अलंकृता ने ऐसा ही किया है और प्रशंसकों से उनको जो प्यार और सराहना मिली वह भी इसकी पुष्टि करती है। फिलहाल ‘डेंजरस अफेयर’ नाम का दूसरा एपिसोड लोगों का दिल जीत रहा है। इसे और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह पहली बार है कि ‘फू से फैंटेसी’ की टीम सीजन 3 में एक थ्रिलर कहानी लेकर आई है। वर्तमान में उसे जो प्यार और सराहना मिल रही है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अलंकृता ने कहा की,
“इस समय मेरा दिल बहुत भरा हुआ है क्योंकि ये सारी सराहनाएं दिल को छूने वाली लगती हैं। मुझे प्राप्त हो रहे DM और कमेंट विशेष लगते है और मैं वास्तव इसे पसंद कर रही हूं। कहानी आयशा राजदान के बारे में है और उनकी सबसे बड़ी कल्पना उनकी स्वतंत्रता है, मेरे लिए व्यक्तिगत स्तर पर भी स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि, मैं इसे स्क्रीन पर और भी आकर्षक बनाने के लिए अपने व्यक्तित्व के कुछ इनपुट ला सकी। मैंने एक सेक्सी महिला की भूमिका निभाने की पूरी कोशिश की और उसकी गहराई को सही तरीके से लोगों के सामने रखा।आपको ऐसे अवसर हर बार नहीं मिलते हैं। इसलिए, जब आपको ऐसा कुछ मिलता है, तो उसका अधिकतम लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, “यह पहली बार था जब मैंने स्क्रीन पर एक कामुक दृश्य पेश करने का फैसला किया क्योंकि कहानी की जरूरत थी और मुझे खुशी है कि सब कुछ बहुत ही सौंदर्यपूर्ण तरीके से सामने आया। मेरे किरदार को प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और मेरे पास इसके लिए केवल आभार है। आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और मैं कड़ी मेहनत करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए और भी अधिक प्रेरित हूं।”
अलंकृता को इस अंदाज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई और हम कामना करते है कि उन्हें इस तरह से आगे भी प्रशंसाएं मिलती रहें। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


