- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाबी लोक और सूफी गायक सतिंदर सरताज ने कलर्स के ‘उड़ारियां’ में अपनी आवाज़ दी
कलर्स का ‘उड़ारियां’ आलिया (अलीशा परवीन), आसमां (अदिति भगत) और अरमान (अनुराज चहल) की जीवनयात्रा में प्यार और महत्वाकांक्षा की खोज को दर्शाते हुए दर्शकों का दिल जीत रहा है। मौजूदा कहानी में, आलिया आसमां के सिर पर जोरदार हमला करती है और उसे नदी में फेंक देती है, जिससे वह पड़ोसी देश पाकिस्तान में पहुंच जाती है। वह इस देश में बिल्कुल नए परिवार के साथ रहती है, चालाकी से खुद को एक मुस्लिम महिला बना लेती है और अपनी हिंदू पहचान छिपाती है। इस उथल-पुथल के बीच, आसमां और अरमान कार्यक्रम में वाघा बॉर्डर पहुंचते हैं।
ज्वलंत प्रश्न यह है कि क्या किस्मत उन्हें फिर से मिला पाएगी? म्यूज़िक और टेलीविज़न के सामंजस्यपूर्ण मिलन में, प्रसिद्ध पंजाबी लोक और सूफी गायक सतिंदर सरताज ने कहानी के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर शो की शोभा बढ़ाई है। इस प्रसिद्ध कलाकार की संगीतमय प्रतिभा और यह रोमांस-ड्रामा, दर्शकों को सरताज की भावपूर्ण धुनों के साथ एक सम्मोहक कहानी पेश करने का वादा करते हैं।
सतिंदर सरताज कहते हैं, “उड़ारियां ने पूरे भारत में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, विशेष रूप से देश के उत्तरी क्षेत्र में। इस बेहद लोकप्रिय शो के साथ हिंदी टेलीविज़न पर प्रदर्शन करना वाकई सम्मान की बात है। मुझे यकीन है कि यह संगीत प्रेमियों और टेलीविज़न दर्शकों दोनों के लिए शानदार उपहार होगा। सूफी, लोक और पंजाबी संगीत हमेशा से मेरी विशेषता रही है, और मैं बड़े पैमाने पर पंजाबी संगीत को प्रदर्शित करते हुए शो के एक सीक्वेंस में अपनी आवाज़ देने को लेकर रोमांचित हूं। मैं इस कहानी में भावनात्मक पहलु को बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, और यही बात इस साझेदारी को वाकई रोमांचक बनाती है। संयोग से, मेरे सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक का नाम भी उड़ारियां है, और इसे शो में एक विज़ुअल एक्सटेंशन के रूप में देखकर खुशी हुई। मेरा गाना और शो सपनों, आकांक्षाओं और प्यार की भावना का जश्न मनाता है। मुझे उम्मीद है कि सपनों और प्यार को आगे बढ़ाने की भावना दर्शकों का दिल जीतती रहेगी।”


