- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शराब पानी के लिए करते थे चोरी
24 घंटे में चोरी का माल सहित दो चोर गिरफ्तार
इन्दौर. तिलकनगर पुलसि ने के प्रकरण में 2 आरोपीयो को चोरी के माल सहित पकड़ा है. पकड़े गए आरोपी शराब पीने के आदी है और इसलिए चोरी की वारदात करते थे.
तिलकनगर पुलिस टीम ने थाने के एक प्रकरण में राजग्रही कालोनी से चोरी गये मश्रुका पावर केबल, फिडर केबल, एक्जास्ट फैन और अज्ञात आरोपी के मामेल में आरोपी कुलदीप पिता कालुराम पिपलदे (23) निवासी न्यू इंदिरा एकता नगर और सुनील पिता मांगीलाल केवडा (27) निवासी अमन नगर को गिरफ्तार किया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का सेवन करने का आदी है. दोनों आरोपी बेलदारी पर मजदूरी का काम करते है, जिससे प्राप्त रूपयों से आरोपीगण अपने शराब आदि नशे के शौक पूरे नहीं कर पाते थे इसलिए आरोपीगण चोरी की वारदातों कों अंजाम देने लगे थे.
आरोपी से उपरोक्त अपराध में चोरी गये वोडाफोन मोबाईल टावर के सेंट्रल रुम में रखे एसी का एक्जास्ट फैन, फिडर कैबल के 3 बंडल करीबन 60 मीटर एवं पावर केबल के 3 बंडल करीबन 30 मीटर को कुल मशरुका करीबन 20 हजार रुपये का बरामद किया गया. आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलकनगर उनि स्वराज डाबी, सउनि कात्यायनी शंकर मिश्रा, प्र.आर. प्रदीप बर्वे, आर. विश्वनाथ मालवीय, आर. सौरभ सिंह, आर. दिलीप कन्नौजिया, आर. सुभाष राजौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।


